... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 10, 2020 6:34 PM IST
Black pepper brew for Weight loss | पेट की चर्बी कम करने के लिए काली मिर्च का काढ़ा | TheHealthSite Hindi
पेट की चर्बी कम करने के लिए महिलाएं बहुत परेशान होती हैं. कमर की चर्बी बहुत अधिक हो जाने पर महिलाओं का आत्मविश्वास कम होने लगता है. मोटापा की वजह से वो अपने काम पर भी ध्यान नहीं दे पाती हैं. बेली फैट घटाने के लिए अगर आप तमाम उपाय करके थक गई हैं, तो परेशान न हों. हम आज सर्दियों के मौसम की दवा काली मिर्च का काढ़ा (Black pepper drink for weight loss) बता रहे हैं. यह आपको सर्दी के मौसम में ठंड से बचाने के साथ-साथ बेली फैट बर्न करने में भी मदद करेगा. वेट लॉस डाइट में आपको नियमित तौर पर एक महीने काली मिर्च का काढ़ा पीना (Black pepper recipe for weight loss) है.
वजन घटाने के लिए शरीर के मेटबॉलिज्म का बेहतर होना जरूरी होता है. नियमित तौर पर काली मिर्च का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए काली मिर्च का काढ़ा कैसे बनाना चाहिए और कैसे सेवन करना चाहिए.
वजन कम करने के लिए आपको सिर्फ काली मिर्च, नींबू और शहद की जरूरत होती है. एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि काली मिर्च आपको साबूत लेनी है और उसे घर पर पाउडर बनाना है. बाजार में मिलने वाले काली मिर्च पाउडर पर भरोसा नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा आपको रॉ शहद की व्यवस्था करनी होती है. नींबू तो आप बाजार से खरीदते ही हैं.
वजन कम करने के लिए काली मिर्च का काढ़ा बनाना बहुत आसान है. आपको सिर्फ चार स्टेप करने और आपका वेट लॉस ड्रिंक काली मिर्च का काढ़ा या चाय बनकर तैयार हो जाता है.
आयुर्वेद के अनुसार काली मिर्च एक गर्माहट देने वाला खाद्य पदार्थ है. भारत में इसका उत्पादन सबसे ज्यादा होता है. पश्चिम देशों में भारतीय काली मिर्च का भारी मांग होती है. क्योंकि वहां की सर्दियों में लोगों को गर्माहट देने के लिए काली मिर्च से कई खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं. आइए जानते हैं काली मिर्च काढ़े के फायदे.
अगर आपको किसी तरह की बीमारी है तो काली मिर्च के काढ़े का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. क्योंकि बीमरियों के साथ डाइट प्लान का विशेष ध्यान रखना होता है. इसके अलावा आपको काली मिर्च का काढ़ा बहुत अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए. सुबह या शाम में एक कप काली मिर्च का काढ़ा पर्याप्त होता है.
वेट लॉस करने के लिए सुबह के समय पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स.
5 हेल्दी ड्रिंक्स, जिन्हें पीकर आप झटपट कर सकते हैं अपना वजन कम