Weight loss story: खुशबू सक्सेना ने एक महीने में 7 किलो वजन कम किया, जानें क्या था डाइट प्लान

खुशबू बताती हैं कि "मेरी शादी 10 मार्च 2018 को हुयी. शादी के समय मेरा वजन 70 किलो था. शादी के कुछ समय बाद ही मैं प्रेगनेंट हो गयी थी. जब तक बेबी होता मेरा वजन 89 किलो हो गया था. फरवरी में मेरी डिलेवरी हुयी उसके बाद मैं पुराने कपड़े नहीं पहन सकती थी. अपने वजन को लेकर मैं बहुत उदास हो गयी थी. लेकिन मैं हार मानने वाली नहीं थी. बेबी जब 6 महीने का हो गया उसके बाद मिलिट्री डाइट प्लान अपनाने का फैसला किया. डाइट प्लान के साथ मैं जिम भी कर रही थी. मिलिट्री डाइट प्लान को सप्ताह में सिर्फ 3 दिन अपनाना होता है, बाकि के 4 दिन आप अपना रेगुलर हेल्दी डाइट ले सकते हैं. जुलाई में मेरा वजन 82 किलो था अब अक्टूबर में मेरा वजन 75 किलो हो चुका है."

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 30, 2019 4:58 PM IST

नाम - खुशबू सक्सैना

व्ययवसाय- लेखिका व शायरा

उम्र- 32 साल

लम्बाई- 5'8"

प्रेगनेंसी के बाद वजन- 89 Kgs

वेट लॉस किया - 7 Kgs

वजन कम करने की कहानियों (Weight loss story) में खास डाइट प्लान और उम्र के हिसाब से जानकारियां मिलती हैं. इस बार की कहानी खुशबू सक्सैना की है. खुशबू सक्सेना लेखिका व शायरा हैं. प्रेगनेंसी के बाद उनका वजन 70 किलो से बढ़कर 89 किलो हो गया था. खुशबू सक्सैना ने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए मिलिट्री डाइट प्लान को फॉलो किया. आइए जानते हैं वेट लॉस जर्नी के बारे में क्या कहती हैं खुशबू सक्सैना....

खुशबू बताती हैं कि "मेरी शादी 10 मार्च 2018 को हुयी. शादी के समय मेरा वजन 70 किलो था. शादी के कुछ समय बाद ही मैं प्रेगनेंट हो गयी थी. जब तक बेबी होता मेरा वजन 89 किलो हो गया था. फरवरी में मेरी डिलेवरी हुयी उसके बाद मैं पुराने कपड़े नहीं पहन सकती थी. अपने वजन को लेकर मैं बहुत उदास हो गयी थी. लेकिन मैं हार मानने वाली नहीं थी. बेबी जब 6 महीने का हो गया उसके बाद मिलिट्री डाइट प्लान अपनाने का फैसला किया. डाइट प्लान के साथ मैं जिम भी कर रही थी. मिलिट्री डाइट प्लान को सप्ताह में सिर्फ 3 दिन अपनाना होता है, बाकि के 4 दिन आप अपना रेगुलर हेल्दी डाइट ले सकते हैं. जुलाई में मेरा वजन 82 किलो था अब अक्टूबर में मेरा वजन 75 किलो हो चुका है."

खुशबू सक्सेना ने वेट लॉस के लिए मिलिट्री डाइट प्लान में कैसे फॉलो किया आइए विस्तार से जानते हैं.

पहले दिन की डाइट

ब्रेकफास्ट-  ब्लैक कॉफी, 2 कप फ्रूट, 2 चम्मच पीनट बटर के साथ 1 टोस्ट

लंच- पानी या कॉफी, 1/2 पनीर या फिश (प्रोटीन के लिए), 1 टोस्ट

डिनर- 1/2 पनीर , 1 कटोरी हरी सब्जी (बीन्स), 1 छोटा सेब, 1/2 केला, 1 कप वैनिला आइस क्रीम

दूसरे दिन की डाइट

ब्रेकफास्ट- 1 अंडा, 1/2 केला, 1 toast

लंच- 1 कप पनीर (कैलोरी के लिए), 50-50 बिस्कुट , 1 उबला हुआ अंडा

डिनर- 2 बिना buns के hot dogs, 1 कप ब्रोकली या हरी सब्जी, 1/2 कप गाजर, 1/2 केला, 1 कप वैनिला आइस क्रीम

तीसरे दिन की डाइट

ब्रेकफास्ट- 1 छोटा पनीर का पीस, 1 टोस्ट , 1 छोटा सेब

लंच- 1 अंडा, 1 टोस्ट

डिनर- 1 कप पनीर भुजिया, 1/2 केला, 1 कप आइस क्रीम

खुशबू सक्सैना बताती हैं कि " हफ्ते में मिलिट्री डाइट प्लान को सिर्फ 3 दिन ही फॉलो करना होता है. बाकि के 4 दिन आप अपनी हेल्दी डाइट या बैलेंस डाइट ले सकते हैं. 4 दिनों के बाद फिर से मिलिट्री डाइट प्लान को 3 दिन के शुरु कर सकते हैं. खुशबू का मानना है कि इस डाइट प्लान को तब तक चला सकते हैं जब तक आपका वजन सामान्य न हो जाए."

ध्यान देने वाली बातें 

इस वेट लॉस डाइट प्लान को अपनाते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए.

अगर दिन में ज्यादा भूख लगती है तो दो कच्चे टमाटर अलग से खा सकते हैं.

3 दिन जब आप मिलिट्री डाइट प्लान लेते हैं उस समय जिम वर्कआउट नहीं करना चाहिए.

नोटः अगर आपकी भी कोई वेट लॉस स्टोरी है तो आप हमें भेज सकते हैं. 

9 महीने में कम किया 35 किलो वजन, जानें क्या है उनका डायट और वर्कआउट प्लान.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source