Weight Loss Recipe : वजन कम करने के लिए जरूर खाएं ये दो रेसिपी

जानें, कौन सी हैं वो रेसिपी जो वजन कम (weight loss recipe) कर सकती हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 17, 2019 6:29 PM IST

वजन कम करने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज, वर्कआउट और प्रॉपर आहार लेते होंगे। वजन कम करने के लिए ये तीनों ही चीजें जरूरी हैं। साथ ही आपको शारीरिक रूप से एक्टिव भी रहने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप एक घंटे वर्कआउट करने के बाद सारा दिन बैठे रहेंगे, तो लाभ नहीं होगा। साथ ही आपको कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिसमें कैलोरी और लो फैट हो। अक्सर लोग समय कम होने के कारण पौष्टिक भोजन नहीं कर पाते हैं। हम आपको कुछ ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जो वजन कम (recipe for weight loss) करने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं। इन्हें बनाना भी है बेहद आसान। ये ऐसी रेसिपी हैं, जो 10-15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं। स्वाद में दमदार होने के साथ ही हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। इनके सेवन से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। जानें, कौन सी हैं वो रेसिपी जो वजन कम (weight loss recipe) कर सकती हैं...

सॉफ्ट ब्वॉएल एग विद स्वीट पोटैटो

स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद तो आप खाते ही होंगे। यदि आप इसके साथ अंडे को मिलाकर सेवन करेंगे, तो वजन जल्दी कम होगा। इसके लिए आपको बनाना होगा सॉफ्ट ब्वॉएल एग विद स्वीट पोटैटो। सबसे पहले शकरगंद को उबालें। इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। अंडे को भी उबाल लें। अब इसका छिलका हटा दें और आधा काट दें। अब अंडे को प्लेट में रखकर उस पर कालीमिर्च पाउडर और नमक का छिड़क दें। इस रेसिपी को खाएंगे तो आपको लगभग 300 कैलोरी के साथ ही फाइबर, फैट और सोडियम प्राप्त होगा। इसका सेवन नाश्ते में ही करें।

बनाना-पीनट बटर 

weight loss recipe peanut butter ice cream बनाना-पीनट बटर तेजी से करे वजन कम। © Shutterstock

इस रेसिपी (Banana Peanut Butter for weight loss) को बनाने के लिए आपको चाहिए केला, पीनट बटर, ग्रीक योगर्ट, ब्लैक बैरी, रैस्पबेरी, स्ट्रॉबरी। सबसे पहले केले को मिक्सी में ब्लेंड कर लेें। इसमें पीनट बटर, योगर्ट, ब्लैक बेरी, रैस्पबेरी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब ऊपर से स्ट्रॉबेरी डालकर सजा दें। बनाना-पीनट बटर बनाने में सिर्फ 5 से 10 मिनट लगता है। इसे डिनर करने के बाद सर्व कर सकते हैं। इसके सेवन से  कैलोरी, फाइबर, शुगर और काफी कम मात्रा में फैट प्राप्त होता है। इसमें मौजूद सभी सामग्री वजन कम करने में मदद करते हैं।