Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

weight loss juice : 5 वेट लॉस जूस जो बेली फैट और बॉडी वेट को कर देते हैं कम

वजन घटाने के लिए कुछ लो कैलोरी युक्त जूस का सेवन करेंगे, तो वजन और भी तेजी से कम होगा। कुछ ऐसे ही जूस के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिसे आप पीना शुरू कर दें। इन्हें आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। जानें, उन पांच वेट लॉस जूस (weight loss juice) के बारे में जो बेली फैट और बॉडी वेट को कर देते हैं कम...

weight loss juice : 5 वेट लॉस जूस जो बेली फैट और बॉडी वेट को कर देते हैं कम
weight loss juice : 5 वेट लॉस जूस जो बेली फैट और बॉडी वेट को कर देते हैं कम।

Written by Anshumala |Updated : January 19, 2020 3:41 PM IST

पेटी की चर्बी और शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप घंटों जिम जाकर या फिर घर पर एक्सरसाइज करते होंगे। एक्सरसाइज करने की आपकी यह आदत बहुत अच्छी है, इससे शरीर से पसीना निकलता है, जिससे वजन कम होने की प्रक्रिया में तेजी आती है। आपका शरीर भी शेप में आता है। पर जब आप वजन घटाने के लिए कुछ लो कैलोरी युक्त जूस का भी सेवन करेंगे, तो वजन और भी तेजी से कम होगा। कुछ ऐसे ही जूस के बारे में हम आपको बता रहे हैं, जिसे आप पीना शुरू कर दें। इन्हें आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। जानें, उन पांच वेट लॉस जूस (weight loss juice) के बारे में जो बेली फैट और बॉडी वेट को कर देते हैं कम...

गाजर से बना जूस

गाजर का जूस पीना शुरू कर दें, क्योंकि इसमें विटामिन ए और फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। गाजर के जूस में कैलोरी नहीं होती है। गाजर का जूस लगातार एक महीना पीकर देखें, वजन (weight loss juice) कम होने लगेगा। इससे सेहत से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी नहीं होंगी। आंखों की रोशनी तेज होगी। गाजर का सीजन भी है, तो आप गाजर का जूस नाश्ते में एक गिलास जरूर पिएं।

करेले से बना जूस

करेला स्वाद में भले कड़वा होता है, लेकिन यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत हेल्दी होता है। यह शरीर के खून को साफ साफ करता है। शरीर से टॉक्सिन पदार्थ को बाहर निकालता है। करेले के रस में भी कैलोरी अधिक नहीं होती है, जिससे वजन कम करना आसान हो सकता है।

Also Read

More News

आंवले से बना जूस

आंवला इस मौसम में खूब मिल रहा है। इसकी चटनी खाएं, कच्चा चबाकर खाएं या फिर जूस पिएं, हर तरीके से यह सेहत को लाभ पहुंचाने वाला होता है। आंवला का जूस फैट तेजी से बर्न करता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। आंवला जूस पीना शुरू कर दें, वजन तो कम होगा ही बालों और त्वचा को भी फायदा होगा। आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होती है।

अनार से बना जूस

अनार एक ऐसा फल है, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। इसमें आयरन काफी होता है। वजन कम करने में भी अनार का जूस फायदेमंद है। इसमें कैलोरी भी अधिक नहीं होती है। एक गिलास अनार का जूस पीने से सेहत को कई फायदे होते हैं, साथ ही वजन भी कम होने लगता है।

तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना डाइट में इन 6 में 2 जूस को करें शामिल

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खीरे से बना जूस

बॉडी से फैट बर्न करना है, तो खीरे से बना जूस पिएं। इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है। बढ़ते वजन को काबू में रखने के लिए खीरे के जूस बेहद फायदेमंद है।

About the Author

... Read More