... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 19, 2019 9:09 AM IST
वजन कम करने वाले टिप्स Weight Loss Tips को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंका भी रहती है. अगर आप भी ऐसी ही शंका से गुजर रहे हैं तो आपको ऐसी डाइट पर भरोसा करना चाहिए जिसका कोई साइड इफेक्ट न हो.
वजन कम करना आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है. कई सर्वे में यह बात सामने आयी है कि भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है. मोटापा की वजह से कई रोग होते हैं, यह बात आप भी जानते हैं. लेकिन जब वजन कम करने की बात आती है तो क्या खाएं कि वजन आसानी से कम हो जाए यही सब सोचते हैं. अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आपके लिए डाइट के कुछ ऐसे वेट लॉस जूस (Weight Loss Juice) हम यहां बता रहे हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं.
वजन कम करने वाले टिप्स Weight Loss Tips को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंका भी रहती है. अगर आप भी ऐसी ही शंका से गुजर रहे हैं तो आपको ऐसी डाइट पर भरोसा करना चाहिए जिसका कोई साइड इफेक्ट न हो. हम यहां पर वैसे ही 6 जूस (6 Weight Loss Juice) बता रहे हैं जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है. पेट का मोटापा कम करने के लिए भी ये जूस सबसे ज्यादा कारगर होते हैं. अगर आप अपनी डाइट में रोजाना इनमें से कोई दो जूस भी लेते हैं तो तेजी से वजन घटता है.
वजन घटाने की प्रक्रिया जब आप कर रहे होते हैं तो ऐसी डाइट की जरूरत होती है. जो आपके शरीर को विटामिन और पोषक तत्वों को कम से कम खाने पर दे सके. नारंगी का जूस आपको एक ग्लास में ही तमाम जरूरी विटामिन प्रदान करता है और वजन कम करने में आपकी मदद करता है.
वजन घटाने की जब भी आप बात करते हैं तो सबसे पहला सवाल पाचन तंत्र को ठीक करने का ही आता है. अगर आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है तो आप आसानी से वजन कम कर पाते हैं. इसके अलावा पाचन तंत्र ठीक होने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जो वजन कम करने में आपकी मदद करता है.
वजन कम करने के लिए सबसे बेहतर जूस के तौर पर एलोवेरा को जाना जाता है. इसके लिए आपक एलोवेरा और खीरा दोनों को एक साथ जूस बनाकर पी सकते हैं. इस जूस में आप अदरक, नींबू का भी सेवन कर सकते हैं.
जल्दी वजन घटाना चाहते हैं तो आपको सेब के सिरके का सेवन रोजाना करना चाहिए. क्योंकि अगर आप रात में सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन करते हैं तो यह आपका वजन तेजी से घटाता है.
वजन घटाने के लिए रात में सोने से पहले एक ग्लास पानी में 2 चम्मच तक सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं.
वैसे तो गाजर को आप अपनी डाइट में रोजाना शामिल कर सकते हैं लेकिन अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गाजर के जूस को सुबह के समय पीना चाहिए.
गाजर में फाइबर की मात्रा काफी होती है जो आपकी भूख को कम करती है. इसके अलावा पाचन तंत्र को बेहतर करके वज को कम करने में आपकी मदद करती है.
नींबू जूस के बारे में सभी जानते हैं. लेकिन इसका उपयोग कब करना है यह जरूरी है. अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो आपको रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ नींबू का जूस पीना चाहिए.
इसके अलावा आप अपनी डाइट में भी नींबू जूस का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप सलाद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं.
इन 6 में से किसी दो जूस का सेवन आप अपनी डाइट में कर सकते हैं. ये Weight Loss Juice तेजी से वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं.
Weight Loss Tips: 5 नेचुरल प्रोटीन फूड जो आसानी से वजन घटाते हैं.