वजन कम करने के लिए हेल्दी नाश्ता हैं ओट्स और केला, जानें कितना और कैसे खाना चाहिए

वजन कम करने के लिए हेल्दी नाश्ता (Weight Loss Healthy Breakfast) के तौर पर आप ओट्स और केला खाएं. ओट्स और केले के खास तत्व वेट लॉस में मददगार होते हैं. मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए ओट्स और केला हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर सप्ताह में 3 दिन खा सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 30, 2020 9:51 AM IST

Weight Loss Breakfast: हेल्दी ब्रेकफास्ट में ओट्स और केले का सेवन किया जाता है. अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो नाश्ते में ओट्स और केला खाना शुरु कर दे. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वजन कम करने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast for Weight Loss) जरूरी होता है.  ओट्स और केला में मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं. वजन कम करने के लिए ओट्स और केला नाश्ते में खाना फायदेमंद होता है. मोटापा घटाने के लिए सप्ताह में 3 दिन आप ओट्स और केले का हेल्दी नाश्ता कर सकते हैं. वेट लॉस के लिए ओट्स और केला कैसे खाना चाहिए, वजन कम करने में ओट्स और केले के लाभ क्या-क्या हैं.? आइए जानते हैं.

ओट्स और केला वजन घटाने के लिए

हेल्दी ब्रेकफास्ट में ओट्स और केला को शामिल करने के कई फायदे हैं. ओट्स शरीर के ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है. ओट्स और केला दोनों कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी से भरपूर होते हैं. सुबह खाली पेट खाए जाने वाले बेस्ट फूड जान लें.

केला और ओट्स में पाये जाने वाले पोषक तत्व शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ भूख पर कंट्रोल रखते हैं. तेजी से वजन घटाने के लिए हफ्ते में आप 3 दिन केला और ओट्स का हेल्दी नाश्ता कर सकते हैं. आइए जानते हैं ओट्स और केले के अन्य फायदे...

हेल्दी ब्रेकफास्ट

ओट्स और केला दोनों एक पूर्ण पोषण देने वाले हेल्दी ब्रेकफास्ट हैं. डायबिटीज रोगियों के लिए ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है. डायबिटीज रोगी को केला नाश्ते में नहीं खाना चाहिए. शरीर को पोषण देने के लिए केला और ओट्स कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी, विटामिन सी और पोटेशियम देते हैं. हेल्दी नाश्ते में इनको शामिल किया जा सकता है. जापानी बनाना डाइट फॉर वेट लॉस की जानकारी यहां से लें.

वजन घटाने में लाभदायक

मोटापा कम करने के लिए ओट्स और केला दोनों लाभदायक होते हैं. ओट्स में फैट कंट्रोल करने की क्षमता होती है. ओट्स खाने से पेट संबंधी सभी परेशानिया ठीक होने लगती हैं. ओट्स और केला साथ खाने से कब्ज की समस्या भी ठीक हो जाती है.

ओट्स और केला सुबह का हेल्दी नाश्ता है. हेल्दी ब्रेकफास्ट में ओट्स और केले का सेवन बेली फैट या पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में ओट्स और केला जरूर खाएं.

त्वचा की देखभाल

सुबह नाश्ते में ओट्स और केला खाने से त्वचा का भी पोषण होता है. सुबह का नाश्ता शरीर को मजबूत करने के साथ त्वचा की देखभाल भी करता है. अगर आप ओट्स और केले का हेल्दी नाश्ता करते हैं तो आपके त्वचा की चमक बढ़ जाती है.

ओट्स और केला नाश्ते में कैसे खाएं.?

how to prepare oats for weight loss

जब बात हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी की हो तो यह सबसे जरूरी सवाल बन जाता है. ओट्स और केले का ब्रेकफास्ट कैसे करना चाहिए. आप दोनों चीजों को अलग-अलग और साथ में भी खा सकते हैं. ओट्स को अलग से आप जैसे बनाते हैं वैसे ही बनाएं और केले को ओट्स के नाश्ते के बाद फल के तौर पर खाएं.

इसके अलावा आप ओट्स और केले की स्मूदी भी बना सकते हैं. स्मूदी में आप अन्य चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वजन घटाने के लिए आप केला और ओट्स स्मूदी में चीया सीड्स का मिला सकते हैं.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source