Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दोगुना तेजी से वजन कम करने के लिए बेस्ट है एक्सरसाइज का यह तरीका

तेजी से वजन कम करने की एक्सरसाइज अगर आप खोज रहे हैं, तो सुबह खाली पेट एक्सरसाइज या वर्कआउट करना चाहिए. एक शोध के अनुसार सुबह के समय खाली पेट एक्सरसाइज करने से दोगुना तेजी से वेट लॉस होता है. मोटापा घटाने या बेली फैट बर्न करने के लिए सुबह के समय एक्सरसाइज करना दिन के अन्य समय की तुलना में ज्यादा लाभदायक होता है.

दोगुना तेजी से वजन कम करने के लिए बेस्ट है एक्सरसाइज का यह तरीका
दोगुना तेजी से वजन कम करने के लिए बेस्ट है एक्सरसाइज का यह तरीका.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : December 10, 2019 4:47 PM IST

बढ़ते मोटापा को रोकना हो या तेजी से वजन कम करने (quick weight loss) का प्रयास दोनों में ही तनाव बढ़ता है. कई बार मोटापा से परेशान लोगों का वजन कम इसलिए नहीं होता, क्योंकि वो तनाव में रहने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. वेट लॉस के सारे तरीके अगर आपके फेल हो गये हैं, तो आपके लिए एक बेहद सरल तरीका है. वजन घटाने के लिए बेस्ट तरीकों पर हुए एक शोध के अनुसार, सुबह की एक्सरसाइज करने का तरीका वजन कम करने में मददगार होता है. कई बार कुछ लोग जल्दी वजन कम करने लिए डाइट पर ध्यान देते हैं. लेकिन वेट लॉस तेजी से हो इसके लिए एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान देना होता है.

जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक शोध के अनुसार सुबह के समय खाली पेट व्यायाम (Weight loss exercise ) करने से दोगुना तेजी से वजन कम होता है.

इस नये शोध के अनुसार सुबह उठने के बाद पानी पीने के बाद फ्रेश होकर एक्सरसाइज करने से तेजी से वजन घटता है. यह दोपहर या शाम के समय जिम या वर्कआउट की तुलना में दोगुना ज्यादा हो सकता है.

Also Read

More News

शोध के अनुसार सुबह कुछ लोग नाश्ता या ब्रेकफास्ट करने के बाद एक्सरसाइज करते हैं. यह तरीका वजन कम करने के लिए ज्यादा अच्छा नहीं होता है. इसकी तुलना में बिना कुछ नाश्ता या खाना खाए ही व्यायाम या एक्सरसाइज करने से तेजी से वजन कम होता है.

वेट लॉस के साथ कोलेस्ट्रॉल पर असर

जो लोग सुबह खाली पेट वर्कआउट या व्यायाम करते हैं उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है. शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से मोटाप, फैट और हार्ट रोग का खतरा बढ़ता है.

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है

मोटापा कम होने के साथ सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहने से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है. यह तेजी से फैट बर्न करने में भी मददगार होता है.

तेजी से वेट लॉस के लिए कारगर 

वैसे तो यह तरीका बहुत पुराना है. वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है. लेकिन इसमें एक चीज का विशेष ध्यान रखना होता है. सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीने के बाद फ्रेस होना चाहिए.

आप चाहें तो वजन कम करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू का सेवन कर सकते हैं. व्यायाम के बाद हेल्दी नाश्ते और तरल खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए.

Weight loss story: खुशबू सक्सेना ने एक महीने में 7 किलो वजन कम किया, जानें क्या था डाइट प्लान.

वेट लॉस के लिए हल्दी का ऐसे करें उपयोग, एक हफ्ते में कम हो जाएगी पेट की चर्बी.

2 महीनों में वजन कम करने के लिए ये हैं सबसे आसान उपाय, जानें स्टेप बाई स्टेप.

फ़ास्ट वेट लॉस के लिए ‘फास्ट 800 डाइट’ प्लान क्या है ? जानें फायदे व सावधानियां.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जल्दी वजन कम करने के लिए ये है रनिंग का सही तरीका.

About the Author

... Read More