पैरों को सेक्सी बनाने के लिए सिर्फ 14 दिन करें डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

सेक्सी लेग हर महिला का ख्वाब होता है. पैरों की चर्बी कम करने के लिए डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है. अगर आप भी पैरों की चर्बी कम करके सेक्सी लेग पाना चाहती हैं, तो नियमित तौर पर डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करनी चाहिए.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 13, 2019 8:49 PM IST

महिलाओं व लड़कियों को सेक्सी लेग (Sexy Leg) का शौक होता है. जब भी कपड़े पहनने होते हैं, तो कुछ लड़कियां व महिलाएं खराब पैरों की शेप की वजह से शार्ट कपड़े नहीं पहन पाती हैं. पैरों की चर्बी की वजह से अगर आपके भी पैर ज्यादा मोटे और दिखने में सेक्सी नहीं लगते हैं, तो आपको नियमित तौर पर डबल लेग लिफ्ट (Double Leg Lift) एक्सरसाइज करनी चाहिए. यह एक्सरसाइज एक तरह से योगासन ही है. महिलाओं को डबल लेग लिफ्ट करने के लिए आपको बहुत मेहनत भी नहीं करनी होती है. इस एक्सरसाइज के फायदे को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि दुनिया की सभी मॉडल और सेलिब्रिटी इस एक्सरसाइज को जरूर करती हैं.

डबल लेग लिफ्ट क्या है

जैसा की इसके नाम से ही पता चल रहा कि इसमें आपको दोनों पैरों को ऊपर की तरफ उठाना है. डबल लेग लिफ्ट को आप घर पर ही सिर्फ 50 सेकेंड में कर सकती हैं. इसे करने के लिए आपको सिर्फ एक योगा मैट की जरूरत होती है. जांघों और बट को टोन करने के लिए यह है सबसे अच्छी एक्सरसाइज भी मानी जाती है.

डबल लेग लिफ्ट करने का तरीका

पैरों को टोन करने और सेक्सी लेग पाने के लिए डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करना बेहद आसान हैं. आपको सिर्फ इन सात स्टेप्स को ध्यान में रखकर यह एक्सरसाइज करना होता है...

  • सबसे पहले एक योगा मैट या चटाई पर लेट जाएं.
  • जब लेटे हों तो आपकी पूरी पीठ चटाई को छूती रहनी चाहिए.
  • सांस को अंदर करते हुए दोनों पैर को ऊपर की ओर उठाएं.
  • पैरौं को ऊपर उठाते समय आपकी पीठ जमीन से लगी रहनी चाहिए.
  • हिप्स और पूरी पीठ चटाई से एकदम सटी रहनी चाहिए.
  • अब सांस को छोड़ते हुए पैरों को नीचे की तरफ लाएं. और चटाई पर सीधा लेट जाएं.
  • इस डबल लेग लिफ्ट को आप एक समय में 10 बार करें.

डबल लेग लिफ्ट के फायदे

अगर आप नियमित तौर पर डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करती हैं, तो आप लगभग 14 दिन बाद अपने पैरों में बदलाव देख सकती हैं. डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करने से आपके पेट और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

नियमित तौर डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज करने से आपकी कमर मजबूत होती है. जांघों की चर्बी कम होने लगती है. सेक्सी लेग के साथ आपको सेक्सी बट भी इस एक्सरसाइज से मिलता है.

डबल लेग लिफ्ट एक्सरसाइज का वीडियो | Double Leg Lift Exercise Video 

https://www.youtube.com/watch?v=bVA-JH2sZ2k

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source