Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम

apple cider vinegar for weight loss : वजन कम करने के लिए एप्पल सिडर वेनेगर ड्रिंक्स (apple cider vinegar drinks for weight loss) कैसे बनाएं, जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 16, 2020 11:13 AM IST

Weight Loss Recipe in hindi: वजन कम करने में एप्पल सिडर वेनेगर (apple cider vinegar) काफी मदद करता है। इसे आप कई चीजों के साथ मिलाकर हेल्दी वेट लॉस ड्रिंक (weight loss drinks) बना सकते हैं। हरा सेब, पालक, एप्पल सिडर वेनेगर खाने से सेहत को कई तरह से लाभ होता है। पालक और सेब में भरपूर आयरन होता है। एप्पल सिडर वेनेगर भी वजन कम करने में काफी उपयोगी होता है। एप्पल सिडर वेनेगर (apple cider vinegar recipe) से आप कई वेट लॉस ड्रिंक्स (Wight loss drinks) बना सकते हैं। यह ड्रिंक काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। पाचन में भी मदद करता है। कैलोरी की मात्रा काफी कम होने के कारण यह वजन कम करने में बहुत मदद करता है। वजन कम करने के लिए एप्पल सिडर वेनेगर ड्रिंक्स (apple cider vinegar drinks for weight loss) कैसे बनाएं, जानें यहां...

Weight Loss Tips : घर पर 7 दिनों में इन 7 टिप्स को आजमाकर करें अपना वजन कम

ग्रीन एप्पल एंड एप्पल सिडर वेनेगर बनाने के लिए आपको चाहिए

पालक के पत्ते

एप्पल साइडर वेनेगर

हरे सेब

पीसी हुई दालचीनी (weight loss drinks)

लौंग

शहद

बर्फ

पानी

यूं बनाएं ग्रीन एप्पल एंड एप्पल सिडर वेनेगर

पालक को अच्छी तरह से साफ कर लें। सेब को भी धो लें। अब पालक, सेब और बाकी सभी ऊपर बताए गई सामग्रियों को एक बाउल में मिला दें। अब इन्हें ब्लेंडर में डालें। अच्छी तरह से इन्हें ब्लेंड कर दें। इसका सेवन आप तुरंत कर सकते हैं या फिर फ्रिज में एक घंटा ठंडा होने के लिए रख दें। उसके बाद ठंडा इसे पीने का मजा लें। तैयार है वजन कम करने के लिए हेल्दी ड्रिंक (Wight loss drinks)।

इन्हें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

Foods For Weight Loss : वजन कम करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

सेब के सिरके से घटाएं वजन, जानें कैसा करता है वजन कम और इस्तेमाल करने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source