
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : January 11, 2020 12:56 PM IST
Cumin seeds are packed with antioxidants that can prevent or slow damage to cells caused by free radicals. © Shutterstock
क्या आप बढ़ते वजन, बाहर निकलते हुए तोंद, बेली फैट, कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से परेशान हैं? यदि हां, तो अजवायन-जीरा पानी पीकर अपनी इन समस्याओं समाधान कर सकते हैं। यह एक खास औषधि पेय है, जिसे पीते ही आपका वजन और तोंद कम होने लगेगा। यकीन नहीं, तो एक महीने के लिए इस पेय पदार्थ को पीकर देखें। जीरा और अजवायन पानी शरीर पर जादुई असर करता है। यह मोटापा, वजन, बेली फैट घटाने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों को जड़ से मिटाने में सहायक है।
अजवायन और जीरा पानी रोज सुबह खाली पेट पिएं। लगातार 20 से 25 दिन पीने पर ही असर दिखने लगेगा। जीरा-अजवायन पानी पीकर कोई भी शरीर के बढ़ते वजन पर काबू पा सकता है। यदि आप इसे लगातार 2-3 महीने पी लिए, तो शरीर पहले जैसा दुबला-पतला हो जाएगा। तेजी से वजन घटाने में अजवायन और जीरा मिला हुआ पानी का सेवन अचूक औषधि रूप है।
वेट लॉस टिप्स: सुबह उठकर करें ये 3 काम एक महीने में घट जाएगा वजन
जीरा 1 चम्मच
1 चम्मच अजवायन
1 गिलास पानी
अजवायन और जीरा को रात में 1 गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह उठकर हल्की आंच में उबालें। फिर उबले हुए इस पानी को छान लें। इसे गुनगुना होने पर पिएं। अजवायन और जीरा को चबाएं नहीं सिर्फ पानी ही पिएं। अजवायन-जीरा पानी पीने के 1 घंटे के बाद ही हेल्दी चाय, काॅफी आदि पिएं। जल्दी फायदे के लिए जीरा-अजवायन पानी दिन के खाने से 1 घंटे पहले भी पी सकते हैं। इस पानी को पीने के साथ तलीभुनी चीजें, जंकफूड, फास्टफूड्स, शराब, बीयर, आलू, चावल अधिक मीठी चीजें खाना कम कर दें। सुबह शाम सैर, योग, व्यायाम, वर्कआउट करें। भोजन सीमित मात्रा में खाएं। भूख से 20 प्रतिशत तक कम खाएं। रात में हल्का भोजन करें। हरी सब्जियां, फल, फलों का जूस, संतुलित आहार डाइट में शामिल करें।