वेट लॉस डाइट प्लान के साथ चावल कैसे खाएं

वेट लॉस डाइट प्लान (Weight loss diet Plan) में लोग चावल नहीं खाते हैं. जो लोग वजन कम करने के लिए डाइट प्लान से चावल बाहर कर चुके हैं, वो भी वेट लॉस डाइट प्लान में चावल खा सकते हैं. मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान में चावल शामिल करने के लिए कुछ जरूरी हेल्थ टिप्स ध्यान में रखना होता है. आइए जानते हैं वेट लॉस डाइट प्लान में चावल कैसे खाना चाहिए.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 12, 2019 4:34 PM IST

जब वेट लॉस डाइट प्लान (Weight loss diet Plan) की बात होती है, तो चावल को हर कोई किनारे कर देता है. जो लोग मोटापा के शिकार हैं और वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं वो भी चावल खाना छोड़ ही देते हैं. चावल खाने को लेकर तमाम तरह की बातें लोगों के जेहन आ चुकी हैं. चावल में स्टार्च और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है. खासकर सफेद चावल को मोटापा और डायबिटीज का कारण माना जाता है. लेकिन डाइट एक्सपर्ट ऐसा नहीं मानते है. वेट लॉस डाइट (weight loss diet) हो या डेली की हेल्दी डाइट हो उसमें चावल महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर वेट लॉस डाइट प्लान में चावल को कैसे शामिल किया जाए. संतुलित भोजन में चावल का विशेष स्थान है. चावल में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा पायी जाती है. जो शरीर के पोषण के लिए जरूरी होता है.

वजन कम करने वाले डाइट प्लान में चावल को हटा दिया जाता है. इसकी मुख्य वजह चावल में पायी जाने वाली कैलोरी होती है. इस बारे में डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि चावल खाने से मना नहीं किया जाता है, लेकिन वेट लॉस डाइट प्लान में चावल शामिल करने से वजन कम करने वाले लोग इसकी मात्रा पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. अगर चावल को नियंत्रित मात्रा में खाया जाए और एक्सरसाइज पर ध्यान दिया जाए तो वेट लॉस डाइट में भी चावल को शामिल किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं वजन घटाने वाले डाइट प्लान में चावल को कैसे शामिल किया जा सकता है.

वेट लॉस डाइट प्लान में चावल कैसे खाएं

How To Eat Rice On A Weight Loss Dietवेट लॉस डाइट प्लान में चावल कैसे खाएं | How To Eat Rice On A Weight Loss Diet. Photo ©unsplash

अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो आपको सफेद चावल को नहीं खाना चाहिए. इसकी जगह आप ब्राउन राइस या आर्गेनिक राइस का उपयोग कर सकते हैं. सफेद चावल खाने की आदत से मजबूर हैं, तो आप इन तरीकों को अपनाकर नियंत्रित मात्रा में सफेद चावल खा सकते हैं.

सब्जियां मिलाकर चावल बनाएं

Ways to safely eat rice on a weight loss dietवेट लॉस डाइट में चावल खाने का सही तरीका | Ways to safely eat rice on a weight loss diet

घर के बाहर लोग वेज राइज खाने का शौक रखते हैं. मगर वेट लॉस डाइट में बाजार में मिलने वाले वेज राइस या चावल शामिल नहीं करना चाहिए. आपको घर पर ही तरह-तरह की हरी सब्जियां और मौसमी सब्जियों को मिलाकर चावल बनाना चाहिए.

क्या चावल और रोटी एक साथ खाना हानिकारक है ?

सफेद चावल के साथ फलियां और सब्जियां मिलाने से यह हेल्दी डाइट बन जाता है. एक कटोरी वेज राइस आप अपनी वेट लॉस डाइट प्लान में आसानी से शामिल कर सकते हैं. वजन कम करने वाली डाइट के लिए चावल में हाई प्रोटीन वाली सब्जियां जैसे- मटर की फलियां, शतावरी, ब्रोकली, टर्की ब्रेस्ट, गाजर को मिलाकर बना सकते हैं.

एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान

मोटापा कम करने के लिए वेट लॉस डाइट प्लान ले रहे हैं, तो चावल को शामिल करने के बाद एक्सरसाइज पर ध्यान दें. जो कैलोरी आप चावल से पाते हैं उतनी कैलोरी बर्न करने के लिए एक्सरसाइज भी करें. इससे आप अपने शरीर को फिट भी कर पाते हैं और चावल खाने का शौक भी पूरा कर लेते हैं. दोगुना तेजी से वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज का बेस्ट तरीका आपको भी पता होना चाहिए.

चावल पकाने के हेल्दी टिप्स

दरअसल चावल पकाने की विधि उसे और ज्यादा फैट डाइट बना देता है. ऐसे में आपको चावल पकाने के तरीके को समझना होगा. चावल को कभी घी या तेल से फ्राई करके न खाएं. चावल को पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर पकाएं. हेल्दी डाइट और वेट लॉस डाइट के लिए ताजा पका हुआ चावल ही खाएं.

वेट लॉस के लिए हल्दी का ऐसे करें उपयोग, एक हफ्ते में कम हो जाएगी पेट की चर्बी.

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए.

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

2 महीनों में वजन कम करने के लिए ये हैं सबसे आसान उपाय, जानें स्टेप बाई स्टेप.

क्या चावल खाने से बढ़ता है मोटापा ? जानिए चावल से जुड़े ये 8 मिथक.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source