Weight Loss Diet: तेजी से वजन कम करना है, तो फॉलो करें लो कार्ब डायट के ये 3 टिप्स

तेजी से वजन कम करने के लिए लो कार्ब डायट प्लान फॉलो करें। इस डायट प्लान को वजन कम करने के लिए सबसे आसान और बेहतर माना गया है। हालांकि, यह असर तभी करेगा जब आप लो कार्ब डायट प्लान (Low Carb diet for weight loss) के तीन स्टेप्स को सही ढंग से फॉलो करेंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 20, 2020 8:33 AM IST

वजन कम करने (Weight loss tips) के कई तरीके होते हैं। कुछ लोग घंटों वर्कआउट करते हैं, तो कोई वेट लॉस डायट फॉलो (Weight loss diet) करता है। हालांकि, वेट लॉस डायट को फॉलो करना हर किसी के बस की बात नहीं। कई ऐसे डायट प्लान हैं, जो आपको असंतुष्ट या भूखा महसूस कराते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग वेट लॉस डायट प्लान को सही ढंग से फॉलो नहीं कर पाते। आप चाहते हैं तेजी से वजन कम करना वह भी बिना भूख महसूस किए, तो लो कार्ब डायट (Low carb diet plan) प्लान फॉलो करें। इसे वजन कम करने के लिए सबसे आसान और बेहतर माना गया है। वजन कम करने के लिए आप लो कार्ब डायट प्लान (Low Carb diet for weight loss) के तीन स्टेप्स को फॉलो करना शुरू कर दें।

Weight Loss : वजन कम करने के लिए यूं करें लो कार्ब डाइट रूल फॉलो

लो कार्ब डायट के 3 फायदे (Benefits of Low Carb Diet)

1 भूख को कम करता है।

2 तेजी से वजन कम करता है।

3 मेटाबॉलिक हेल्थ को भी सुधारता है।

1 वजन कम करने के लिए कार्ब्स कम लें

वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपनी डायट से कार्ब्स इनटेक की मात्रा कम करनी होगी। शुगर, स्टार्च, कार्बोहाइड्रेट्स के अधिक सेवन से बचें। जब आप ऐसा करेंगे, तो आपको भूख कम लगेगी, इससे आप दिन भर बहुत कम कैलोरी का सेवन कर पाएंगे। ऊर्जा के लिए कार्ब्स बर्न करने की बजाय आपका शरीर एनर्जी के लिए शरीर में एकत्रित फैट (Low Carb diet for weight loss) को बर्न करेगा।

मोटापे से ग्रस्त स्वस्थ महिलाओं पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लो फैट डायट के मुकाबले लो कार्ब डायट वजन घटाने के लिए अधिक प्रभावी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लो कार्ब डायट भूख को कम कर सकता है, जिससे आप बहुत कम कैलोरी का सेवन करते हैं। ऐसे में आपको जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती है। डायट में कार्ब को कम करने से इंसुलिन लेवल भी कम होता है, जिससे आपकी किडनी अधिक सोडियम और वाटर शरीर से निकालने का काम करती है। इससे ब्लोटिंग या सूजन और वाटर वेट में कमी आती है।

Weight Loss Diet : वजन कम करना है तो फॉलो करें कीटोजेनिक डाइट, जानें कीटो डायट के फायदे

2 प्रोटीन, फैट और सब्जियों का करें सेवन

यदि आपको वजन कम करना है, तो आप आज से ही अपने भोजन में प्रोटीन, फैट और लो कार्ब सब्जियां शामिल करना शुरू कर दें। हर दिन दो या तीन बार ही खाएं। यदि आपको दोपहर में भूख लगती है, तो चौथी बार खा सकते हैं। इस तरीके से खाना खाएंगे, तो आप प्रतिदिन 20-25 ग्राम कार्ब का सेवन कम कर सकेंगे। डायट में अधिक से अधिक प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। प्रतिदिन प्रोटीन का सेवन अधिक करने से 80-100 कैलोरी कम होता है।

प्रोटीन युक्त फूड्स

बीफ, चिकन, मछली जैसे सैल्मन, अंडा, बींस, लिगम्स, सोया, दालें आदि।

लो कार्ब वेजिटेबल्स

जितना हो सके लो कार्ब वेजिटेबल्स को अपनी प्लेट में जगह दें। ये न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। ब्रोकली, फूलगोभी, साग, टमाटर, केल, पत्तागोभी, खीरा आदि लो कार्ब वेजिटेबल्स हैं।

वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है

हेल्दी फैट्स

अधिकतर लोग सोचते हैं कि फैट के सेवन से वजन घटने की बजाय बढ़ने लगेगा, पर ऐसा हेल्दी फैट्स के साथ नहीं है। हेल्दी लो फैट के लिए आप ऑलिव ऑयल, नारियल तेल, एवोकाडो ऑयल, बटर आदि का सेवन कर सकते हैं।

3 प्रत्येक सप्ताह तीन बार वेट लिफ्ट करें

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज (Weight loss exercise), वर्कआउट करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप वेट लिफ्ट (Weight lifting) करें। इससे आप अधिक कैलोरी बर्न कर पाएंगे और अपने चयापचय (Metabolism) को धीमा होने से भी रोक पाएंगे, जो वजन कम करने का एक कॉमन साइड एफेक्ट होता है। आप सप्ताह में तीन-चार बार जिम जाकर वेट लिफ्टिंग का अभ्यास करें। जिम में नए हैं, तो अपने ट्रेनर से इस बारे में सलाह लें। जिम नहीं जा पाते हैं, तो कार्डियो वर्कआउट्स जैसे वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग करने से भी तेजी से वजन कम किया जा सकता है।

लो कार्बोहाइड्रेट डायट लेने से असमय हो सकती है मृत्यु, जानें लो कार्ब के अन्य नुकसान

Weight Loss Tips: मेटाबॉलिक रेट हो अच्छी तो तेज़ी से होता है वेट लॉस, लॉकडाउन में घर में रहकर यूं बढ़ाएं मेटाबॉलिज़्म

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source