
... Read More
Written By: Anshumala | Published : April 3, 2020 2:19 PM IST
Weight Loss Diet : वजन कम करना है तो फॉलो करें कीटोजेनिक डाइट, जानें कीटो डायट के फायदे।
Weight Loss Diet : कोविड-19 (Covid-19) के कारण देश में लॉकडाउन है, ऐसे में लोग घर में रहने को मजबूर हैं। लेकिन यह लॉकडाउन (India lockdown) हम सभी की भलाई के लिए है ताकि कोरोना का खतरा अधिक ना फैले। हां, घर में रहने ने जो लोग जिम जाकर वर्कआउट करते थे, उनकी समस्या थोड़ी बढ़ गई है। कुछ लोगों का वजन भी बैठे-बैठे बढ़ रहा है। ऐसे में वजन बढ़ने (weight loss)का डर सताना जायज है। आप अपनी डायट (weight loss diet) में कुछ ऐसे हेल्दी फूड को शामिल करें जो वजन कम करने या उसे कंट्रोल में रखने के काम आते हैं।
Keto Diet Plan : क्या है कीटो डाइट प्लान, डाइट फूड और इसके फायदे
वजन कम करने के लिए कीटो या कीटोजेनिक डायट (ketogenic diet) को भी फॉलो कर सकते हैं, जो एक लो-कार्ब युक्त डायट है। यह डाइट शरीर को एक फैट बर्निंग मशीन में बदल देता है। इससे शरीर में जमा फैट तेजी से कम होने लगता है। कई शोध में भी कोटी डायट के कई फायदों के बारे में बात कही गई हैं। साथ ही यह वजन तेजी से कम करने के अलावा सेहत को कई अन्य तरीके से भी लाभ पहुंचाता है। वजन कम करना चाहते हैं, तो आप लो-कार्ब फूड्स जैसे मीट, मछली, अंडा, सब्जी और नेचुरल फैट्स जैसे बटर या ऑलिव ऑयल का सेवन करें।
2 सप्ताह में तेजी से वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय
जो लोग कीटो डायट को पहली बार फॉलो कर रहे हैं, वो 5 प्रतिशत से भी कम कार्ब्स युक्त फूड्स का सेवन करें। इसके अलावा, आप चाहें तो हाई क्वालिटी प्रोटीन पाउडर्स युक्त सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। कुछ एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए लो-कार्ब्स फूड्स जैसे मीट, मछली, सीफूड, अंडा, लो-कार्ब्स सब्जियां आदि शरीर से वसा (Fat) को तेजी से बर्न करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि वजन कंट्रोल में रहे, तो इनका सेवन जरूर करें।
कीटो डायट कोई भी व्यक्ति फॉलो कर सकता है। यदि आप मांसाहारी हैं, तो आप कीटो डायट में मछली, मटन, चिकन और अंडे शामिल कर सकते हैं। शाकाहारी हैं, तो हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, मशरूम, शिमला मिर्च, फ्रेंच बीन्स, फूलगोभी का सेवन करें। चूंकि, इस डाइट में फैट का उच्च स्तर होता है, इसलिए डायट में मुख्य रूप से पनीर, उच्च वसायुक्त क्रीम और मक्खन का इस्तेमाल करना चाहिए। कीटो डाइट के दौरान मूंगफली तेल, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, नारियल तेल, जैतून के तेल, उच्च वसा वाले सलाद का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होगा।
हरी पत्तेदार सब्जियां, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, एवोकाडो जरूर खाएं। इन्हें आप फ्राई करके, सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। सलाद में आप ऑलिव ऑयल डालें और फ्राई करके खाना हो तो इसे बटर में फ्राई करें।
कीटोजेनिक डायट मुख्य रूप से वजन घटाने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है। इसमें आपका शरीर ऊर्जा के स्रोत के रूप में फैट का इस्तेमाल करता है। इस वजह से आपके शरीर का वजन घटता है। आप भी डाइटिशियन से सलाह लेकर इसे फॉलो करना शुरू कर दें। डाइटिशियन आपको जिस तरह से दिशा-निर्देश दे, वैसा ही करें वरना वजन कम नहीं हो पाएगा।