... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 17, 2020 2:03 PM IST
Weight Loss: बेली फैट लॉस वजन घटाने में मूली के फायदे | TheHealthSite Hindi
बेली फैट बर्न करने के लिए तमाम उपाय आजमा चुके हैं.? पेट की चर्बी कम नहीं हो रही है तो मूली खाने की आदत डाल लें. मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए मूली रामबाण दवा की तरह है. वजन कम करने के लिए आपको मूली सिर्फ सलाद में नहीं खाना है. वेट लॉस के लिए मूली खाने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए. वैसे तो हेल्थ के लिए मूली के फायदे बहुत हैं. लेकिन मूली के पोषक तत्वों को देखें तो हाई फाइबर के साथ प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, आयोडीन, क्लोरीन, फास्फोरस और मैग्नीशियम सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. मूली वजन कम करने में इसलिए भी मददगार है क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन ए भी पाया जाता है. आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए मूली का सेवन कैसे करना चाहिए.
तेजी से वजन कम करने के लिए मूली को सलाद की जगह रस की तरह सेवन करना चाहिए. बेली फैट बर्न करने के लिए मूली का जूस बनाने का विशेष तरीका होता है. अगर आपको पाचन की समस्या है तो मूली का रस रामबाण दवा की तरह काम करेगा. आइए जानते हैं मूली का रस बनाने का सही तरीका.
सबसे पहले मूली को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मूली के टुकड़ों को मिक्सर में ठीक से रस बना लें. अब इस रस में थोड़ा सा काला नमक और नींबू का रस मिला दें. आपका वेट लॉस जूस तैयार है. लगभग 200 ग्राम मूली का रस नियमित तौर पर पी सकते हैं. मूली का रस नाश्ते के बाद पीना ज्यादा फायदेमंद होता है. खाली पेट मूली का रस नहीं पीना चाहिए.
पेट की चर्बी और पेट की खराबी को दूर करने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय.
वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स.