... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Weight Loss: वजन कम करने के लिए लो कैलोरी फूड | TheHealthSite Hindi
वजन घटाने के लिए क्या करना चाहते हैं.? क्या आप फॉस्टिंग करके वजन कम करना चाहते हैं.? या आप हेल्दी डाइट प्लान (Weight Loss foods) के साथ कैलोरी काउंट को कम करके हेल्दी वेट लॉस करना चाहेंगे. पेन स्टेट के एक शोध के अनुसार फास्टिंग या भूख कंट्रोल करने की तुलना में कैलोरी काउंट फूड के द्वारा हेल्दी वेट लॉस (low calorie foods for Weight Loss) किया जा सकता है. इस तरह से वजन कम करना ज्यादा प्रभावी होता है. शोध के अनुसार जो खाद्य पदार्थ पानी की अधिक मात्रा के साथ कम कैलोरी वाले होते हैं वो वेट लॉस में काफी मददगार होते हैं. अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित इस शोध के अनुसार मोटापा कम करने और वजन घटाने का यह बेहतर तरीका है.
लो-कैलोरी फूड या कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारी जरूरी है. आइए जानते हैं कम कैलोरी वाले कुछ खास खाद्य पदार्थ या फूड के बारे में...
शरीर की ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है. जब शरीर को जरूरत से अधिक कार्बोहाइड्रेट भोजन से मिलता है तो वो शरीर में उसे फैट की रूप में संरक्षित करने लगता है. अब आपको जरूरत से अधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन नहीं करना है. इसके लिए आप साबूत अनाज का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि अनाज ही कार्बोहाइड्रेट के मुख्य स्रोत हैं.
जब आप साबुत अनाज खाते हैं तो फाइबर ज्यादा होता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है. आप रिफाइंड अनाज की जगह कम पीसे हुए गेहूं की रोटी, दलिया, ब्राउन राइस और अंकुरित अनाज का सेवन कर सकते हैं.
ज्यादातर मौसमी सब्जियां लो कैलोरी वाली होती हैं. हर मौसम में अलग-अलग सब्जियां आती है. सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है. हरी सब्जियों में घुनलशील फाइबर पाया जाता है जो वजन घटाने में मददगार होता है. डेली डाइट में मौसमी सब्जियों को शामिल करके आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं.
वेट लॉस फूड में फलों का विशेष स्थान है. अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो मौसमी फलों को डाइट में जरूर शामिल करें. फलों में फाइबर, विटामिन, कैल्शियम पाया जाता है. वजन घटाने के लिए आप सेब, नाशपाती, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और खट्टे फल संतरा और नीबू को शामिल कर सकते हैं.
पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको हेल्दी प्रोटीन की जरूरत होती है. वजन घटाने के लिए हेल्दी प्रोटीन के लिए आप हरी फलियां, दाल, मटर, मशरूम, पनीर, मछली और चिकन का सेवन कर सकते हैं.