वज़न घटाने के लिए बेस्ट है बादाम दूध (Almond milk)

बादाम का दूध वज़न घटाने के प्रक्रिया के बहुत मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : March 11, 2015 11:21 AM IST

बादाम का दूध गाय के दूध का सबसे अच्छा विकल्प होता है। दुग्धशर्करा असहिष्णु (lactose intolerant) लोगों के लिए बादाम का दूध सबसे लोकप्रिय पेय माना जाता है। दूध के तरह ही इसमें सारे मिनरल पाये जाते हैं। इसलिए बादाम का दूध न सिर्फ गाय के दूध के जगह को पूर्ण करता है वरन् मासंपेशियों और आँखों को शक्ति प्रदान करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से अल्जाइमर रोग होने की संभावना कुछ हद तक कम होती है साथ ही त्वचा में एक अलग ही तरह का निखार आता है।

इन सबके अलावा आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बादाम का दूध वज़न घटाने में भी बहुत मदद करता है। आपको विश्वास नहीं हो रहा हैं तो चलिए इसके बारे में जानते हैं-

लो कैलोरी- वज़न घटाने के लिए ज़रूरी होता है कि आप कम कैलोरी वाला खाद्द पदार्थ का ही सेवन ज़्यादा करें। बिना चीनी डालें बादाम के दूध में सिर्फ 43 कैलोरी होता है जो स्किमड् (skimmed) मिल्क की तुलना में कम होता है

हेल्दी फैट- गाय के दूध की तुलना में बादाम के दूध में फैट की मात्रा कम होती है। एक कप बिना चीनी वाले बादाम के दूध में 3.5 ग्राम फैट होता है। लेकिन इसमें फैट की मात्रा स्किमड् मिल्क की तुलना में ज़्यादा होती है। लेकिन वज़न घटाने वालों को डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि इसमें अनसैचुरेटेड फैट होता है जो फैट को जमने नहीं देता है। साथ ही इसमें लो कोलेस्ट्रोल होता है जो वज़न को घटाने के साथ-साथ दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

लो कार्बोहाइड्रेड- वज़न घटाने के लिए लो कार्बोहाइड्रेड खाद्द पदार्थ का सेवन भी ज़रूरी होता है। स्किम्ड मिल्क में 12 ग्राम कार्बोहाइड्रेड होता है जबकि बादाम दूध में सिर्फ 2 ग्राम कार्बोहाइड्रेड होता है। साथ ही यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में भी मदद करता है।

विटामिन से भरपूर- बादाम के दूध में विटामिन ए, डी, और बी12 होता है जो चयापचय (metabolism) के दर को बढ़ाकर कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है। यह प्रक्रिया स्वभावतः वज़न को घटाने में बहुत मदद करता है। विटामिन ए और डी मनोवैज्ञानिक क्रिया को उन्नत करने के साथ-साथ केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (central nervous system) को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

टिप-

बाजार में बहुत तरह से फ्लेवर और ब्रांड के बादाम दूध पाये जाते हैं लेकिन इसको खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह मीठा न हो।

बादाम का दूध घर पर कैसे बनायेंगे जानने के लिए इस वीडियो को देखें-

[videoinfinite id="9Wp-c4I9ljg" height="400" width="600"]

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

क्या स्नैक्स में भूना चना खाने से वज़न घटता है?

वज़न घटाने में कारगर रूप से काम करता है लौंग

कामकाजी महिलाओं के लिए वज़न घटाने के कुछ आसान तरीके

चित्र स्रोत: Getty images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।