Weight Loss & Diet plan : 4 सप्ताह में वजन कम कर देगा यह इंडियन वेट लॉस डाइट प्लान

जानें, इंडियन डाइट प्लान (Indian Diet Plan for Weight Loss) में क्या शामिल करके आप 4 सप्ताह में घटा सकते हैं अपना वजन...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 14, 2020 2:26 PM IST

वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा। आप 4 सप्ताह में अपना वजन घटा सकते हैं, लेकिन उसके लिए खास इंडियन डाइट प्लान फॉलो करना होगा। जब आप इस इंडियन डाइट प्लान (Weight Loss and Diet plan) का सही तरीके से अनुसरण करेंगे तो परिणाम भी दो सप्ताह के अंदर नजर आने लगेगा। इस डाइट में वो सभी पौष्टिक चीजें शामिल होती हैं, जिससे शरीर कमजोर नहीं होता और वजन भी घटने लगता है। इससे फैट भी बर्न होता है। जानें, इस डाइट प्लान (Indian Diet Plan for Weight Loss) में क्या शामिल करके आप 4 सप्ताह में घटा सकते हैं अपना वजन...

सुबह में क्या खाएं

सुब आप जूस पिएं। वजन कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप फलों या फिर सब्जियों से बना जूस पिएं। आप अपना पसंदीदा फल भी खा सकते हैं।

नाश्ते में क्या लें

नाश्ते में आप स्प्राउटेड पोहा लें। ओट्स, इडली व सांभर लें। आप चाहें तो लो फैट दही के साथ मेथी पराठा भी एक या दो खा सकते हैं।

11-12 बजे क्या लें

आपको जो भी फल पसंद है, वो खाएं। मुठ्ठी भर नट्स।

टॉप 10 वेट लॉस टिप्स जो वजन घटाने में सबसे ज्यादा असरदार

दिन का लंच करने से पहले 

एक कटोरी स्प्राउटेड सलाद खाएं।

आप चाहें तो वेजिटेबल सूप भी एक बाउल पी सकते हैं।

लंच में क्या करें शामिल

दोपहर के भोजन में आप मल्टीग्रेन आटे से बनी दो रोटी और एक कटोरी सब्जी  या फिर मछली, चिकन, सी फूड्स खा सकते हैं।

एक कटोरी दाल, एक कटोरी चावल भी खा सकते हैं। आप चाहें तो दाल की जगह पर एक कटोरी सांभर या लो फैट दही का भी सेवन (Weight Loss and Diet plan) कर सकते हैं।

शाम में स्नैक्स

तिल, मूंगफली से बनी चिक्की, 1 कप वेजिटेबल जूस का सेवन करें।

वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है

रात के खाने में

डिनर हमेशा सुपाच्य, लाइट और हेल्दी होना चाहिए। इसमें मिक्स वेज सलाद हो। एक कटोरी सब्जी के साथ 2 रोटी शामिल करें। आप एक कटोरी दाल भी पी सकते हैं।

डिनर लेने के थोड़ी देर बाद

प्रोटीन शेक चाहें तो पिएं, इससे भी वजन कम होता है। देर रात तक काम करना हो, तो भूख लगने पर उल्टा-सीधा खाने की बजाय आप प्रोटीन शेक पी सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source