
Also Read
वेट लॉस टिप्स, जरूर करें फॉलो। © Shutterstock.
एक बार वजन बढ़ने लग जाए, तो उसे कम (weight loss tips) करना आसान नहीं होता है। एक्सरसाइज, डाइटिंग, वर्कआउट के जरिए लोग अपने वजन को कम (ways to weight loss) करने में लग जाते हैं। कुछ लोग तो वजन कम करने वाली दवाइयों को भी सेवन करने लगते हैं, जिसके शरीर पर कई साइड एफेक्ट्स भी हो सकते हैं। कई बार इन उपायों को आजमाने से भी वजन बहुत अधिक कम नहीं होता है, ऐसे में वो निराश हो जाते हैं। आप इन चीजों को तो फॉलो करे हीं, साथ में कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों को भी ट्राई करके देखें। ये कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जो फैट बर्न करके वजन कम (ways to weight loss) करने में मदद करते हैं।
वजन को कम ना किया जाए तो आप कई गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं। शरीर में फैट जमा होने से आपको दिल के रोग हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज की समस्या हो सकती है। मोटापे से बचना है, तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल में सुधार करें। साथ ही नीचे बताए गए आयुर्वेदिक नुस्खों (Ayurvedic tips for weight loss) को भी आजमाकर देखें...
1 एक गिलास गर्म पानी लें। उसमें एक चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच शहद मिला दें। हर रोज सुबह के समय इसे पिएं। वजन कम होने लगेगा। सुबह के समय खाली पेट यदि आप गर्म पानी में नींबू का रस और शहद डालकर पीते हैं, तो इससे भी वजन कम होगा।
2 गोभी का सीजन आने ही वाला है। आप इसके पत्तों का सेवन करें। इससे भी वजन कम होता है। चाहें, तो सलाद में मिला लें या फिर इसके पत्तों को उबाल कर सूप पिएं।
3 आप खाना खाने से पहले टोमैटो सूप या फिर कच्चा टमाटर खाएं। इससे भी वजन कम होता है।
4 भोजन में सभी तरह की ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स शामिल करें। इनके सेवन से ना तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जाएगी और ना ही पोषक तत्वों की कमी होगी।
5 नाश्ता हमेशा हल्का करें, लेकिन कुछ ऐसे पोषक तत्वों को शामिल करें, जिनसे आप दिन भर ऊर्जावान रहें। फैट भी ना बढ़े। दिन में खाना भर पेट खाएं, क्योंकि दोपहर के समय पाचन तंत्र अधिक सक्रिय होता है।
वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब आजमाएंगे ये घरेलू टिप्स
6 रात में खाना सोने से 2 घंटे पहले जरूर खा लें। रात में जब आप सोते हैं, तो पाचन तंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। रात में आप लो कैलोरी डाइट ही लें।
7 जब भी खाना खाएं आराम से चबाते हुए खाएं। जल्दबाजी में खाना खाने से बचें। ऐसा करेंगे तो वजन कंट्रोल में रहेगा। ठंडा नहीं बल्कि गर्म खाना खाएं। गर्म खाना आसानी से पच जाता है।
8 पानी कम पीते हैं, तो आज से ही पीना शुरू कर दें। इससे शरीर तो हाइड्रेट रहेगा ही, साथ ही खाना भी पचाने में आसानी होती है। हर समय थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। पानी की कमी होगी, तो भोजन पचाना मुश्किल हो जाएगा। हां, खाते समय पानी पीने से बचें।
9 बासी खाना, जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें। आजकल यह ट्रेंड बन गया है कि कुछ घर पर बनाने का मन नहीं किया तो बाहर से जंक फूड ऑर्डर कर दिया।
इनसे वजन बढ़ता है, क्योंकि ये ठीक से रात में सोते समय पचते नहीं हैं। इनमें मौजूद फैट शरीर को नुकसान पहुंचाता है।