Tips for Weight Loss in Hindi : बेली फैट बर्न करने के साथ वजन भी होगा 1 महीने में कम, बस पिएं ये 6 वेजिटेबल जूस

अगर आप वेट लॉस, यंग लुक और फिट रहना चाहते हैं, तो इन वेजिटेबल जूस (Vegetable Juices For Weight Loss) को दिन में कम-से-कम दो बार जरूर पिएं। ये जूस मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्न करता है और हजम शक्ति को बेहतर बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर आपको फिट एंड फाइन और स्लिम एंड ट्रिम भी रखता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 2, 2020 9:18 AM IST

Tips for weight loss in hindi : अगर आप वेट लॉस, यंग लुक और फिट रहना चाहते हैं, तो इन वेजिटेबल जूस (Vegetable Juices For Weight Loss) को दिन में कम-से-कम दो बार जरूर पिएं। ये जूस मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट बर्न करता है और हजम शक्ति को बेहतर बनाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह इम्युनिटी पावर को बढ़ाकर आपको फिट एंड फाइन और स्लिम एंड ट्रिम भी रखता है।

बंदगोभी का जूस

बंदगोभी फाइबर के मूल स्रोतों में एक है जो पेट को देर तक भरा हुआ रखकर वजन को कंट्रोल करता है।

टमाटर का जूस

रिसर्च के अनुसार टमाटर का जूस पीने से कमर की चर्बी कम होती है। 20-30 वर्ष की महिलाओं को दो महीने तक टमाटर का जूस रोज़ पिलाया गया इससे उनके कमर के चर्बी में दो-तिहाई का अंतर आया।

बीटरूट जूस

बीटरूट जूस में कम कैलोरी, विटामिन सी, फोलेट, मैग्नेशियम, आयरन, कॉपर और पोटाशियम होता है जो आपको लंबे समय तक व्यायाम करने के बाद भी थकने नहीं देता है और आप एनर्जी से भरपूर रखता हैं।

करेले का जूस

आयुर्वेद के अनुसार करेला डाइबीटिक और हाइपरटेनशन वालों के लिए उपयोगी होता है। यह ब्लड-शुगर लेवल को कम करके इन्सुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है। शरीर में अतिरिक्त शुगर के लेवल को कंट्रोल करके वेट को भी यह परोक्ष रूप से कंट्रोल करता है।

लौकी का जूस

लौकी में उच्च मात्रा में फाइबर और कैलोरी कम होता है। रोज सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीने से पेट भरा महसूस होने के कारण ज्यादा खाने से बच जाते हैं और शरीर में रक्त का संचालन अच्छा होने के कारण स्किन में ग्लो भी आता है।

पालक का जूस

पालक में थाइलैक्वॉड (thyllakoid) होता है जो भूख लगने नहीं देता है और वेट को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source