
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 19, 2022 9:49 AM IST
Healthy breakfast for weight loss : नाश्ता ना करना आपको बैठे-बैठे कई बीमारियों का शिकार बना सकता है जैसे कि डाइटबिटीज, थायराइड और मोटापा। दरअसल, नाश्ता हमारे शरीर के लिए एक एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है जो कि शरीर के कई अंगों को स्टार्ट देता है। ये ब्रेन को तेज करता है, ब्लड प्रेशर और शुगर बैलेंस करता है और मेटाबोलिज्म को किक स्टार्ट दे कर थायराइड और मोटापा जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन, कई बार सुबह हम भारी-भरकम नाश्ता नहीं करना चाहते। इस स्थिति स्प्राउट्स (sprouts for weight loss) खाना फायदेमंद हो सकता है। खास कर कि उन लोगों के लिए जो कि वजन घटाना चाहते हैं। वो कैसे आइए हम आपको बताते हैं। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं नाश्ते में खाने के लिए 5 हेल्दी स्प्राउट्स।
अंकुरित राजमा के फायदे अनके है। दरअसल, राजमा में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन जब हम उसे अंकुरित करके खाते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है जो कि वजन घटाने में मदद करता है। ये मेटाबोलिज्म तेज करता है और वेट लॉस में मददगारहै। इसके अलावा इसका प्रोटीन पेट को लंबे समय के लिए भरा-भरा रखता है और हार्मोन्स को बैलेंस करते थायराइड में वजन बढ़ने से रोकता है।
अंकुरित बाजरा इसके बारे में बहुत कम ही लोगों ने सुना होगा। लेकिन इसे खाने के कई फायदे हैं। पहले तो ये गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है और पाचन तंत्र को सही रख कर वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा इसका फाइबर वेट लॉस के प्रोसेस में तेजी लाता है और शरीर में जमा चर्बी को अलग-अलग जगहों से निकालने में मदद करता है। इसके अलावा अंकुरित बाजरा खाने का एक फायदा ये भी है कि ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
अंकुरित मूंगहरे स्प्राउट्स के रूप में लोकप्रिय हैं। इनमें 20- 24% अत्यधिक सुपाच्य प्रोटीन होते हैं और कैलोरी में कम होते हैं। इनमें अघुलनशील फाइबर और बायोएक्टिव यौगिक भी होते हैं जो वजन घटाने के लिए जरूरू होते हैं। इसलिए अगर आपको वजन घटाना है तो सुबह खाली पेट एक कटोरी अंकुरित मूंग जरूर खाएं ।
अंकुरित चला और रागी दोनों ही पेट के लिए एक रफेज की तरह काम करते हैं और मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं। ये दोनों मिल कर मल में थोक जोड़ने का काम करते हैं और इस तरह ये कब्ज दूर करने और बॉवेल मूवमेंट को तेज करने में मदद करते हैं। साथ ही सुबह-सुबह इन दोनों को एक साथ खाने से ये पेट भी रहता है और ये दिन के बाकी मील को संतुलित करता है।
ब्रसेल्स स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरे हुए हैं और कैलोरी में कम होते हैं। इन स्प्राउट्स की फाइबर सामग्री तृप्ति प्रदान करता है और बेमतलब के खाने-पीने से बचाता है। आप ब्रसेल्स स्प्राउट्स को बाजार से खरीद कर भी खा सकते हैं। साथ ही आप इसमें प्याज, टमाटर और मिर्च आदि डालकर इसका चाट या स्नैक्स जैसा कुछ बना कर भी खा सकते हैं। तो, अगर आपको तेजी से वजन घटाना है तो, इन 5 स्प्राउट्स का सेवन जरूर करें।