Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दुबले-पतले दिखने के लिए जरूर आजमाएं ये खास टिप्स

 दुबला-पतला होने के लिए कई महिलाएं खूब पैसे खर्च करती हैं। ऐसा करने की भी आपको जरूरत नहीं है। आप घर पर ही खुद को दुबला-पतला बना सकती हैं, पर इसके लिए आपको इन उपायों को नियमित रूप से फॉलो करना होगा।

दुबले-पतले दिखने के लिए जरूर आजमाएं ये खास टिप्स
दुबले-पतले होने के उपाय के बारे में जानें। © Shutterstock

Written by Anshumala |Published : June 5, 2019 4:16 PM IST

शरीर से अतिरिक्त चर्बी कम करके स्लिम एंड ट्रिम बॉडी पाना है, तो इसके लिए आपको काफी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। दुबला-पतला होने के लिए जिम जाने की भी जरूरत नहीं खासकर उन लोगों या महिलाओं को जिनका वजन बहुत ज्यादा नहीं बढ़ा हुआ है। आपके कमर और पेट के पास चर्बी बढ़ गई है, तो आप कुछ चीजों का सेवन करके भी स्लिम-ट्रिम बॉडी पा सकती हैं। दुबला-पतला होने के लिए कई महिलाएं खूब पैसे खर्च करती हैं। ऐसा करने की भी आपको जरूरत नहीं है। आप घर पर ही खुद को दुबला-पतला बना सकती हैं, पर इसके लिए आपको इन उपायों को नियमित रूप से फॉलो करना होगा।

खूब पिएं पानी 

जल्दी दुबला होना चाहती हैं तो अपने दिन की शुरुआत दो गिलास पानी पीकर करें। नियमित सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर से हानिकारक विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। पानी में कैलोरी भी नहीं होती है। पूरे दिन पानी पीते रहने से भूख कम लगती है। इससे आप अधिक खाने से भी बची रहती हैं।

वजन कम करना है, तो इन 3 बातों को नजरअंदाज ना करें

Also Read

More News

भूख लगे तभी खाएं

कुछ लोगों की ऐसी आदत होती है कि भूख नहीं लगने के बाद भी कुछ ना कुछ स्नैक्स खाते रहते हैं। स्लिम दिखने के लिए सबसे पहले इस आदत को छोड़ना होगा। तब तक ना खाएं, जब तक कि भूख ना लगे। बार-बार खाते रहने की आदत से शरीर में फैट जमने लगता है, जिसके कारण महिलाओं के शरीर का शेप खराब हो जाता है। ऐसे में जब भूख महसूस हो तो ही खाएं। संभव हो तो रात में आठ या नौ बजे से पहले खाना खा लें।

काला जीरा

सॉस पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच काला जीरा डालें और इसे उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। दिन में दो बार इसे पिएं। शरीर को दुबला-पतला बनाने के लिए यह एक अनोखा उपाय है। काले जीरे में उच्च मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसमें फाइबर भी होता है जो बार-बार भूख लगने से बचाता है और शरीर को स्लिम बनाने में मदद करता है।

दिमाग को रखना है हेल्दी, तो महिलाएं ना खाएं ये 4 फूड्स

[caption id="attachment_670522" align="alignnone" width="655"]weigt loss tips for women 1 अश्वगंधा में शरीर की वसा कम करने के गुण पाए जाते हैं। © Shutterstock[/caption]

अश्वगंधा 

अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसमें शरीर की वसा कम करने के गुण पाए जाते हैं। अश्वगंधा में आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, ग्लूकोज और फैटी एसिड सहित अन्य कई तत्व होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करने के साथ ही जवान भी बनाए रखते हैं। दुबला-पतला होने के लिए अश्वगंधा की दो या तीन पत्तियों को कूटकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। फर्क जल्द ही नजर आने लगेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

व्हीट ग्रास

व्हीट ग्रास (गेहूं की घास) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती ही। यह शरीर को दुबला बनाने में भी प्रभावी तरीके से काम करती है। व्हीट ग्रास क्लोरोफिल से समृद्ध होती है, जो शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। कोलेस्ट्रॉल को कम कर शरीर को दुबला बनाता है। एक मुट्ठी व्हीट ग्रास और एक गिलास पानी को मिक्सर में डालकर पीसें। इसके बाद उसे छानकर एक चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर दिन में दो बार पिएं। कुछ दिनों में आप बिल्कुल दुबली-पतली दिखने लगेंगी।

About the Author

... Read More