hamburger icon
A
Read in English

टॉप 10 वेट लॉस टिप्स जो वजन घटाने में सबसे ज्यादा असरदार

वजन घटाने के तमाम उपाय आप पढ़ते रहते हैं. हम यहां पर नए साल 2020 के लिए टॉप 10 वेट लॉस टिप्स बता रहे हैं. ये सबसे अच्छे वेट लॉस टिप्स हैं जो तेजी से वजन कम करने के लिए आपको लाभ पहुंचाने वाले हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 1, 2020 4:50 PM IST

जब वजन घटाने की बात आती है तो वेट लॉस टिप्स (Weight Loss Tips) पर नजर जाती है. वजन कम करने के लिए डाइट प्लान होना जरूरी है. पेट की चर्बी कम करने के लिए भी हेल्दी डाइट प्लान और बेस्ट वेट लॉस टिप्स की जरूरत होती है. मोटापा घटाने के लिए एक्सरसाइज से ज्यादा डाइट टिप्स की जरूरत होती है. जब आप वजन कम करने के लिए कोशिश कर रहे होते हैं, तो कुछ आसान टिप्स खोजते हैं. हम यहां पर टॉप 10 वेट लॉस टिप्स (Top Weight Loss Tips) दे रहे हैं. तेजी से वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को फिट रखने में भी ये बेस्ट वेट लॉस टिप्स (Best Weight Loss Tips) लाभदायक हैं.

अच्छी नींद वजन घटाने का उपाय

जी हां, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अच्छी नींद की जरूरत है. शरीर को फिट रखने के लिए बेहतर नींद जरूरी होती है. वेट लॉस के लिए आपको नियमित तौर पर कम से कम 8 घंटे की अच्छी नींद लेने चाहिए.

जो लोग कम सोते हैं उनका हार्मोनल बैलेंस खराब होता जाता है. बॉडी क्लॉक खराब होने की वजह से मेटाबॉलिज्म खराब होता है और इंसान मोटापा का शिकार हो जाता है. आपको इस नये साल में अपनी नींद का विशेष ख्याल रखना है. अच्छी नींद आपको मोटापा से बचाती है और वेट लॉस में फायदेमंद है.

दूध पीने से वजन कम होता है

Top 10 weight loss tips to follow in 2020

कई शोध बताते हैं कि डेली डाइट में दूध पीने से मोटापा दूर रहता है. डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार दूध में पाये जाने वाले पोषक तत्व शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करते हैं. रोजाना दूध पीने से शरीर का मेटबॉलिज्म बेहतर होता है.

वेट लॉस डाइट प्लान में गाय के दूध को लाभदायक माना जाता है. नए साल 2020 में अगर आपको वजन कम करना है तो वेट लॉस डाइट में गाय का दूध जरूर शामिल करें. दूध का सेवन कैसे आपके मोटापे को कम करता है, यहां जाने.

ग्रीन टी से करें वेट लॉस

ज्यादातर प्रचलित वेट लॉस डाइट टिप्स में ग्रीन टी को शामिल किया जाता है. दरअसल ग्रीन टी में कैलोरी बर्न करने वाले यौगिक पाये जाते हैं. नियमित तौर पर ग्रीन टी पीने से मेटबॉलिज्म बेहतर होता है.

इसके अलावा ग्रीन टी में कई तरह के एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. ग्रीन टी के यौगिक बेहतर पाचन के साथ वजन कम करने में मदद करते हैं. वजन कम करने के लिए पिएं ग्रीन टी, जानें ग्रीन टी से होने वाले 10 सेहत लाभ.

वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट जरूरी

सुबह का नाश्ता आपकी सेहत के लिए लाभदायक होता है. हेल्दी ब्रेकफास्ट से वेट लॉस भी तेजी से होता है. जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं वो मोटापा के शिकार हो जाते हैं. पेट की चर्बी कम करने के लिए नियमित तौर पर ब्रेकफास्ट करना चाहिए. सुबह की डाइट रखती है आपको फिट लेकिन प्रोटीन के लिए क्या खाएं.?

नए साल में आप एक नया प्रण लें कि आप नाश्ता कभी भी नहीं भूलेंगे. क्योंकि अगर आप नाश्ता करने में लापरवाह हैं, तो आप अपने हेल्थ को धोखा दे रहे हैं. तेजी से वेट लॉस का टिप्स यही है कि आपको नियमित तौर पर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना है.

पानी और तरल पदार्थ पिएं

आप भी यह जानते हैं कि रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए. लेकिन याद करें कि क्या आप ऐसा रोज करते हैं. अगर आप भी साल 2019 में 8 ग्लास पानी रोज नहीं पीते थे तो इस नए साल 2020 में ऐसा करना है.

जब आप नियमित तौर पर पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीते हैं, तो आसानी से वजन घटाने में सफल होते हैं. जब आप कम पानी पीते हैं तो पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है. वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए, जरूर जानें.

वेट लॉस टिप्स में आपको एक बात और ध्यान रखनी है कि खाना खाते समय पानी नहीं पीना है. खाने के एक घंटे पहले और खाने के एक घंटे बाद पानी पीना ज्यादा लाभदायक होता है.

डाइट प्लान के टिप्स

Top 10 weight loss tips to follow in 2020

रोजाना की डाइट में आप डाइट प्लान के टिप्स जरूर फॉलों करें. खाने में सभी तरह के पोषक तत्व और विटामिन वाले फूड शामिल करें. बाहर खाने की आदत है तो उसे कम करें. साल 2019 का सबसे खराब और सबसे अच्छा वेट लॉस डाइट प्लान जरूर जानें.

हेल्दी फूड के साथ मौसमी फल और सब्जियों को अपनी डेली डाइट में शामिल करें. साबुत अनाज और ड्राई फ्रूट को अपने डाइट प्लान में जगह दें. अगर ऐसा आप इस नये साल में करते हैं, तो आसानी से बेली फैट कम कर सकते हैं.

रात का डिनर टाइम

बढ़ते मोटापे का कारण आपका रात का डिनर टाइम भी होता है. अगर आप देर रात खाने की आदत रखते हैं, तो आप मोटापा के शिकार होते हैं. ऐसे में आपको तय करना है कि नियमित तौर पर आपको रात का डिनर 9 बजे से पहले कर लेना है.

रात में खाना खाने के बाद ओरल हाइजीन के लिए ब्रश करना न भूलें. सेहत और दिमाग को मजबूत रखने के लिए रात में सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए. वजन कम करने में रात के डिनर का विशेष महत्व होता है.

पैदल चलें और वजन कम करें

इस नए साल में आप एक और संकल्प लें कि आप नियमित तौर पर पैदल चलेंगे. क्योंकि अगर आप रोजाना पैदल चलते हैं, तो मोटापा कम करने के साथ शरीर को बीमारियों से बचाते हैं.

तेजी से वेट लॉस के लिए आप रोजाना 10 हजार कदम पैदल चल सकते हैं. अगर आप ऐसा एक बार में नहीं कर सकते हैं, तो दिन में कई बार मिलाकर 10 हजार कदम पैदल चल सकते हैं. 7 दिन में 10 किलो वजन घटाने के लिए करना है बस ये 3 उपाय.

खाना खाने के पहले फल और सलाद खाएं

बेली फैट या पेट की चर्बी का मोटापा अगर आपको है. तो आपको अपनी डाइट से पहले फल और सलाद का सेवन करना चाहिए. यह आदत आपको अधिक खाने से बचाती है. बेली फैट कम करने के लिए यह सबसे अच्छा वेट लॉस टिप्स है.

नए साल 2020 में आप खाना खाने से 30 मिनट पहले फल और सलाद खाने की शुरुआत करें. यह आदत आपको मोटापा से बचाने के साथ हेल्दी शरीर भी देती है. सब्जियां और सलाद आपको पोषण के साथ विटामिन भी देती हैं.

हास्य योग करें

वजन कम करने के लिए योग के कई आसन हैं. लेकिन आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है. नए साल 2020 में आपको सिर्फ हास्य योग करना है. एक शोध के अनुसार अगर दिन में हास्य योग की तरह 5 बार हंसते हैं तो लगभग 4 पाउंड वजन कम कर सकते हैं. आप 2020 में वेट लॉस और फिटनेस के लिए ये योग कर सकते हैं.

नियमित तौर पर हास्य योग करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. हास्य योग करने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है. जो लोग दिन में कम से कम 5 बार हंसते हैं उनमें बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल.