
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 11, 2019 10:39 AM IST
फैट कम करने के लिए एक्सरसाइज । © Shutterstock.
शरीर में वजन बढ़ने के पीछे की वजह शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट होती है। शरीर में अत्यधिक फैट ना सिर्फ आपके शरीर को बेडौल बना देता है बल्कि कई तरह के रोगों को बुलावा भी देता है। शरीर से अत्यधिक फैट हटाने का सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज करना। फैट कम करने के लिए बहुत से एक्सरसाइज हैं लेकिन कुछ खास एक्सरसाइज ऐसे भी हैं, जिनकी मदद से कम समय में ज्यादा फैट कम किया जा सकता है।
वेट लॉस टिप्स: ये हैं वे विटामिन सी से भरपूर फल, जिन्हें खाने से वजन होता है कम
यह एक्सरसाइज खास तौर पर आपके एब्स और कोरसेट(पेट और जांघो के बीच का हिस्सा) के लिए बहुत फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले उपर की तरफ चेहरा करके फर्श या मैट पर लेट जायें। ध्यान रहे की हाथ सिर के पीछे हो। अब इस अवस्था में हाथ से सिर पर बल देते हुए सिर और कमर को आगे की तरफ ले जाएं और पैरों को उठायें। घुटनों को 90 डिग्री की कोण पर रखें। अपने हाथों को अपने सिर के पीछे मोड़ कर रख लें और अपने पैरों उपर ले जाएं और अपने घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर खड़ा करें। अपने कंधे और गर्दन को ऊपर की ओर लेकर जायें। इस अवस्था में 3 से 5 सेकेंड तक रहें और फिर दोबारा इस एक्सरसाइज को दोहराएं।
यह एक तरह का एडवांस पाइलेट्स मूव है, इसको करने के लिए पीठ के बल फर्श या किसी मैट पर लेट जायें। अब अपने पैरों को ऊपर उठायें और घुटनों को 90 डिग्री के कोण पर मोड़ लें। पेट को बिना सांस छोड़े कस लें और अपने हाथों को अपने सिर से ऊपर की तरफ ले जाएं और फिर पीछे की ओर ले जाकर फर्श से स्पर्श कराएं। अब धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे की ओर लेकर आयें। इस एक्सरसाइज के 15 रैप्स करें।
शरीर से फैट कम करने के लिए करें प्लैंक एक्सरसाइज । © Shutterstock.
प्लैंक एक्सरसाइज के लिए पेट के बल फर्श पर लेट जाएं। अब दोनों हाथों के कोहनी और पैरों के पंजे के बल फर्श से ऊपर उठे। अब अपने हाथों को फर्श पर टिकाकर नमस्ते की मुद्रा बनाएं। ध्यान रहे की आपका नितम्ब शरीर के अन्य भाग की तुलना में समानांतर ना हो। इस अवस्था में सामर्थ्य अनुसार 30 से 60 सेकेंड तक रहें। यह एक्सरसाइज पेट की चर्बी कम करने के लिए असरकारक है।
वेट लॉस टिप्स : तेजी से वजन करना है कम, तो हर दिन फॉलो करें ये ईजी टिप्स
यह एक्सरसाइज आपके जांघ के फैट और बैली फैट को कम करने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल लेट जायें और अपने दोनों पैरों के बीच में 1-5 किलो वजन का डम्बल फंसा लें। अपने हाथों और हथेलियों को आराम से नीचे फर्श पर टिकाये रखें। अब अपने शरीर के उपरी हिस्से को उठाएं और पैरों को शरीर की तरफ खींचे और उसी अवस्था में फिर पैरों को शरीर दूर ले जाकर सीधा करें। ध्यान रहे की आपके घुटने भी मुड़ते रहें।
यह एक ऐसा वर्कआउट है जिससे ना केवल कैलोरी बर्न होती है बल्कि एब्स भी बनते हैं। सबसे पहले घुटनों और हथेलियों के बल, चौपाया जानवर की मुद्रा में जमीन पर बैठ जाएं। अब अपने बाएं घुटने को हवा में रखें और घुटने को पीछे की तरफ ढकेले और वापस शरीर के करीब ले आयें। ये क्रिया एक बार एक पैर से दोहराने के बाद दूसरे पैर से भी दोहराएं। ये एक्सरसाइज कम से कम 30-60 सेकेंड के लिए करें।
वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब करेंगे ये 5 काम