तेजी से वजन कम करता है आम के साथ दही खाना, जानें इसे खाने का तरीका

आम के साथ जब आप दही को खाते हैं, तो वजन और भी जल्दी कम होने लगता है। यदि आप चाहते हैं कि एक से दो महीने में हो वजन कम होने लगे तो आम और दही खाना शुरू कर दीजिए। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 4, 2019 3:19 PM IST

गर्मी के मौसम में जिस फल का सबसे ज्यादा लोगों को इंतजार रहता है, वह है फलों का राजा आम। आम स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए काफी पौष्टिक और कई रोगों से बचाने वाला भी होता है। क्या आप जानते हैं कि आम वजन कम करने में मदद करता है? जी हां, आम मोटापा भी कम करता है। आम में लेप्टिन नामक एक तत्व होता है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। आम की गुठली शरीर से अतिरिक्त चर्बी और वसा को निकालने में मदद करती है। आम के साथ जब आप दही को खाते हैं, तो वजन और भी जल्दी कम होने लगता है। यदि आप चाहते हैं कि एक से दो महीने में हो वजन कम होने लगे तो आम और दही खाना शुरू कर दीजिए।

आम के फायदे

आम में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर व अन्य कई एंजाइमस होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कई तरह से कैंसर से बचाता है।

इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों को हेल्दी रखता है।

फाइबर और विटामिन सी बैड कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायक होता है।

इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

फॉलो करें मिलिट्री डायट प्लान, एक सप्ताह में घट जाएगा 3 किलो वजन

दही के फायदे

दही में हर तरह के पोषक-तत्व होते हैं। इसे हर कोई खा सकता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी डाइजेशन को अच्छा रखते हैं और दांतों एवं हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

दही और आम खाएं साथ-साथ

दही-आम साथ खाने से शरीर में जरूरी पोषक-तत्व जाते हैं, वो भी बिना वसा ग्रहण किए।

यह एक तरह का मोनो डाइट होता है। मोनो डाइट यानी एक ही किस्म के आहार पर निर्भर रहना। आप नाश्ते में सिर्फ आम और दही खाते हैं, इसे मोनो डाइट कहते हैं। ऐसे में आपको दिन भर में 3 लीटर पानी पीना जरूरी है।

मोनो डाइट किसी तरह का व्रत नहीं होता है, बल्कि ये एक तरह की जीवनशैली है, जो आपको सादगी भरे जीवन की ओर ले जाती है। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

इससे दिमाग तेज होता है और आपका मोटापा भी कम होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source