
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 31, 2018 10:17 AM IST
तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो आज से ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। © Shutterstock
वजन कम करने के लिए बार-बार डायटिंग करने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग कई महीनों तक डायटिंग पर रहते हैं, फिर भी वजन कम नहीं होता है। इसकी एक वजह यह है कि आप डायटिंग तो शुरू कर देते हैं लेकिन अपनी लाइफस्टाइल सही नहीं करते। वैसे, आप वजन घटाने के लिए कुछ हेल्दी टिप्स भी अपना सकते हैं जिनसे आप फिट और स्वस्थ दोनों रह सकते हैं। हमेशा फिट और स्लिम-ट्रिम रहना चाहते हैं, तो अपने लिए किसी अच्छी डायटिशियन से अपना डायट चार्ट बनवाएं या फिर ऐसी डायट लें, जो आपको वजन घटाने में मदद करे। जानें, किन आसान टिप्स को अपनाकर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं... वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स
- तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो आज से ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। बेहतर होगा कि ट्रेनर से वजन कम करने वाली एक्सरसाइज के बारे में पूछ लें। शुरुआत में चाहें तो आप हल्के और कम एक्सरसाइज करें लेकिन बाद में इसका समय बढ़ा दें।
- एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप करें। शरीर को स्ट्रेच करें। जंप करें या फिर टहलें। इससे शरीर में गर्माहट आती है। ऐसा करने से आपको दौड़ने-उछलने-कूदने वाली एक्सरसाइज को करने में आराम महसूस होगा।
वेट लॉस टिप्स : पिएं ये होममेड प्रोटीन शेक, घटने लगेगा आपका वजन
- एक्सरसाइज के समय अपने साथ पानी रखें जिससे आपको जल्दी थकान न हो और आपकी सांस न फूलें।
- सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट प्रतिदिन एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं।
- जंकफूड से परहेज करें। जब तक वजन कम करने में सफलता न पा लें तब तक चॉकलेट, केक, टॉफी, आइसक्रीम, कैंडी आदि की तरफ देखें भी नहीं।
- मिठाई खाना भी कम कर दें। तेजी से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप मिठाई, चीनी, चीनी युक्त खाद्य पदार्थ और नमक से दूरी बना लें या फिर इन्हें कम मात्रा में खाएं।
- सब्जियों में आलू, अरबी, कचालू इत्यादि न खाएं। मांड रहित चावल खाएं।
- भोजन करने से एक घंटे पहले या एक घंटे बाद पानी पिएं।
वेट लॉस टिप्स : मोटापा हो जाएगा 1 महीने में दूर, जब ट्राई करेंगी ये टिप्स
- खाते ही बैठने या फिर सोने से बचें। थोड़ी देर टहलें। खाने में जरूरत से ज्यादा कैलोरी खाई है, तो टहलने से वह बर्न हो जाएगी।
- ओवरईटिंग से बचें। खाने की इच्छा न हो तो जबरदस्ती न खाएं।
- नाश्ता पूरा करें। यदि आप वर्किंग हैं तो नाश्ता जरूर करें। ऐसा नहीं करेंगे तो आप दिन में खाना खाने से पहले ही स्नैक्स खा लेंगे जो कि मोटापा बढ़ाने में सहायक है।
- भूख लगने पर स्नैक्स बार-बार खाने की बजाय गाजर, खीरा, ककड़ी, भूने हुए चने, सलाद, मुरमुरे, रोस्टेड स्नैक्स आदि ही खाएं।
- रात को सोने से कम से कम डेढ़-दो घंटे पहले खाना खाएं और खाने के बाद टहलना न भूलें।