Tummy Fat : निकलती तोंद से पाना है छुटकारा, तो काम आएंगे ये 5 टिप्स

Tips to loose tummy fat : क्या दिन ब दिन आपका पेट बाहर निकलता जा रहा है? यदि हां, तो टमी फैट कम करने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाकर देखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 20, 2020 4:22 PM IST

कुछ लोगों का पेट ज्यादा ही निकला हुआ लगता है। कई बार अधिक गैस होने से भी पेट निकला हुआ लगता है। गैस होने से पेट फूलना आम समस्या है। कुर्सी पर बैठे-बैठे काम करना, फास्ट फूड खाने की आदत भी तोंद में चर्बी जमा करने के लिए काफी है। इससे धीरे-धीरे पेट बड़ा नजर आने लगता है। कई अन्य वजहों से भी पूट बाहर निकलने लगता है। बेतरतीब लाइफस्टाइल अपनाने से भी कुछ लोगों की टमी में फैट जमा होने लगता है। पर परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप नीचे बताए गए पांच टिप्स को आज से फॉलो करना शुरू कर दें और फिर देखें कैसे बेली या टमी फैट (Tips to loose tummy fat)  कम होने लगता है।

इन हेल्दी हैबिट्स को अपनाकर टमी फैट को करें कम

1 पेट निकल (Tips to loose tummy fat) रहा है, तो पेट की चर्बी कम करने वाले एक्सरसाइज करें। साथ ही कुछ ऐसी एक्सरसाइज भी करें, जो पूरे शरीर की चर्बी घटाने में आपकी मदद करे। शरीर की चर्बी जब कम होगी तो पेट भी अंदर होने लगेगा।

5 प्रकार के होते हैं बेली फैट, क्या आप जानते हैं?

2 वर्कआउट का चुनाव सोच-समझकर करें। निकले हुए पेट को अंदर करने के लिए विशेषज्ञ की राय लें। हर दिन आधे घंटे वर्कआउट करें।

3 लगातार बैठे रहने की आदत को त्याग दें। थोड़ा चलें, दौड़ें। दौड़ने से पसीना आता है, जिससे चर्बी भी गलती है। सक्रिय जीवनशैली अपनाएं। टमी फ्लैट होने लगेगा।

4 अपने खाने-पीने पर ध्यान दें। अधिक मीठा ना खाएं। खानपान में फैट, अधिक कैलोरी, शुगरी फूड कम कर दें। इनके अधिक सेवन से पाचन क्रिया बोझिल होती है। लो फैट और लो शुगर वाले फूड आसानी से पचते हैं। इससे पेट में जर्बी नहीं जमा होती है।

Belly Fat : बेली फैट कम करने के लिए ये 2 आसान हैं सबसे बेस्ट

5 वाटर रिटेंशन के कारण भी पेट फूलने की समस्या हो जाती है। ऐसे में नमक भोजन में कम शामिल करें। नमक से वाटर रिटेंशन बढ़ता है। अचार, पापड़, डिब्बाबंद पदार्थों में नमक की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इनका सेवन कम ही करें।

बेली फैट घटाने के लिए सुबह, दोपहर और शाम के तीन ड्रिंक्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source