Tips for weight loss : इन टिप्स को अपनाने से तेजी से होगा वजन कम

वजन बढ़ रहा है? समझ नहीं आ रहा है कि वजन कम (Tips for weight loss) करने के लिए क्या करें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक महीने तक इन ईजी टिप्स को फॉलो करके देखें, वजन खुद ब खुद कम होने लगेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 26, 2020 5:51 PM IST

वजन बढ़ रहा है? समझ नहीं आ रहा है कि वजन कम (Tips for weight loss) करने के लिए क्या करें, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक महीने तक इन ईजी टिप्स को फॉलो करके देखें, वजन खुद ब खुद कम होने लगेगा।

इन टिप्स को हर दिन करें फॉलो (Tips for weight loss) 

– खाना खाने से आधा घंटा पहले पानी पिएं।

– रिसर्च में यह साबित हुआ है कि पानी पीने से मेटाबॉलिज्म फास्ट होता है और कैलोरीज फास्ट बर्न होती है।

– खाने से आधा घंटा पहले आधा लीटर पानी पीने से आप कम कैलोरीज कंज्यूम करते हैं और 44 प्रतिशत अधिक वेट लूज कर पाते हैं।

– पानी आपको हाइड्रेटेड रखता है। खाने से पहले पानी पीने से आप ओवरईटिंग से भी बच जाते हैं, क्योंकि अक्सर ऐसा देखा गया है कि हमें भूख महसूस होती है, लेकिन पानी पीने के बाद वो भूख कम हो जाती है।

ये भी पढ़ें: वेट लॉस टिप्स : करेंगे इन बातों को फॉलो तो नहीं बढ़ेगा वजन

– आप सुबह-सुबह भी गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह भी मेटाबॉलिज्म को फास्ट करता है।

– गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

– इसके अलावा अगर आपको कुछ ऑयली या जंक फूड खाने की क्रेविंग हो रही है, तो वो खाने के बाद आप एक या आधा कप गर्म पानी घूंट-घूंट करके पिएं। इससे फैट्स जमा नहीं होंगे और जंक फूड खाने से जो एक्स्ट्रा कैलोरीज आपने कंज्यूम की है, उसका भी असर नहीं होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अक्सर ऐसा करें।

– जंक फूड जितना संभव हो खाने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source