Tips for Weight Loss: वजन कम करने के 5 घरेलू उपाय, जरूर करें ट्राई

लॉकडाउन में घर बैठे-बैठे वजन बढ़ने लगा है, तो परेशान ना हों। हम आपको बता रहें हैं 5 ऐसे घरेलू उपाय जो दो सप्ताह के अंदर आपके बढ़ते वजन (Home remedies for weight loss) को कर देंगे कंट्रोल।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 4, 2020 9:21 PM IST

Tips for Weight Loss: देश में हुए लॉकडाउन के कारण लोग घरों में बैठने को मजबूर हो गए हैं। जो लोग जिम जाकर घंटों वर्कआउट करते थे, उनके लिए अपनी फिटनेस को बरकरार रखना मुश्किल हो रहा है। अधिकतर लोग घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। सारा दिन घर में पड़े रहने से वजन बढ़ने की चिंता सताने लगती है। एक बार वजन बढ़ जाए, तो उसे कम करना भी आसान नहीं है। आप चाहें तो घर पर योग, एक्सरसाइज और कुछ घरेलू उपायों की मदद से अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Home remedies for weight loss) बता रहे हैं, जो फैट को जल्दी बर्न करने में मदद करते हैं।

सेब का सिरका

सेब के सिरके (Apple cider vinegar) में मौजूद एसिटिक एसिड शरीर में फैट जमा नहीं होने देता है, जिससे आप मोटापे से बचे रहते हैं। इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आप 1 गिलास पानी लें। इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इसे पी जाएं। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी को वजन कम करने के लिए बेस्ट माना गया है। इन दिनों आप घर से ही काम कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप ग्रीन टी पिएं। इसमें कैचीन अधिक होता है, जो वजन को बढ़ने नहीं देता है। दिन भर में आप दो या तीन कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इसके सेहत पर कई अन्य लाभ भी होंगे।

वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है

शहद और नींबू

शहद, नींबू और पानी को एक साथ मिलाकर पीने से भी आप अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, जो फैट ऑक्सीडेशन में मदद करता है। शहद में भी ऐसे गुण होते हैं, जो वजन को कंट्रोल में रखता है। आप एक गिलास गर्म पानी में नींबू का रस एक चम्मच और शहद दो चम्मच मिलाकर दिन भर में दो-तीन बार पिएं।

काली मिर्च

काली मिर्च में मौजूद पाइपरिन (Piperine) फैट कम करता है। इसे अधिक से अधिक अपने भोजन में इस्तेमाल करें। वजन निश्चित रूप से काबू में रहेगा।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस मेटाबॉलिक एक्टिविटी को बढ़ाता है, जिससे वजन कम होता है। एलोवेरा जूस पाचन को भी बेहतर बनाता है, जिससे आपके पेट की सेहत भी दुरुस्त रहेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source