... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 11, 2019 3:56 PM IST
वजन कम करने का सबसे आसान उपाय व नायाब तरीका. ©pixabay
Weight Loss : वजन कम करने का आसान उपाय व तरीका हर कोई खोज रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन को नियंत्रित रखना, बहुत आसान है. जी हां, हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार मोटापा कम करने (Weight Loss) के लिए इंसान खुद जिम्मेदार है. अगर वह चाहे हो बहुत ही आसानी वजन कम कर (Weight Loss) सकता है. वैसे तो वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट और तमाम तरह के व्यायाम की जरूरत पड़ती है. लेकिन एक ऐसा वजन कम करने का आसान उपाय भी है जो आसानी से वजन को नियंत्रित करता है.
जी हां, अगर आप मानसिक शांति को पा लेते हैं तो आप आसानी से वजन कम कर सके हैं. वजन कम करने के घरेलू उपाय करके अगर आप थक गये हैं, तो आपको अपनी मानसिक शांति के बारे में सोचना चाहिए.
अगर आप मानसिक रूप से शांत रहते हैं. तो आप आसानी से मोटापा कम करने के उपाय को अपना सकते हैं. अगर आप मानसिक रूप से शांत नहीं रहते हैं तो वजन कम नहीं कर पाते हैं.
यह सवाल आपके भी मन में आ सकता है. आखिर वजन घटाने के लिए मानसिक शांति क्यों जरूरी है ? इसके लिए आपको यह जानना होगा कि तनाव और चिंता वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है, तो वजन कम करने के लिए खुश रहना जरूरी है. विशेषज्ञों की मानें तो खुश रहकर इंसान कई किलो बढ़ा हुआ वजन कम कर सकता है.
जब आप तनाव या चिंता में रहते हैं तो नकारात्मक भाव से गुजरते हैं. इसकी वजह से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है. जब शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ता है तो आप थकान का अनुभव करते हैं. इसकी वजह से आप व्यायाम नहीं करते हैं. इसके अलावा आप उन खानों के प्रति आकर्षित होते हैं जो वजन बढ़ाते हैं.
मोटापा कम करने के लिए खुश रहना बेहद जरूरी होता है. वैज्ञानिकों ने इस बात को सिद्ध किया है कि जब इंसान खुश रहता है तो शरीर में डोपामाइन का लेवल बढ़ जाता है. डोपामाइन का स्तर वजन घटाने में मददगार होता है.
जो लोग खुश रहते हैं उनमें तनाव का स्तर भी कम होता है. एक शोध के अनुसार एक मिनट अगर आप खुश रहते हैं तो 10 कैलोरी तक जलाते हैं.
अब आप सोच रहे होंगे कि खुश रहने के लिए क्या करें. तो सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल को नियमित करें. इसके अलावा आप खुश रहने के लिए योग, ध्यान और सांस वाली एक्सरसाइज जैसे प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं.
डेली लाइफ में खुश रहने के बहाने जरूर खोंजे. अगर आप फिल्मों का शौक रखते हैं तो हंसी-मजाक वाली मूवी भी देख सकते हैं.
अपने आपको हेल्दी और खुश रखने के लिए आप हेल्दी डाइट का भी सहारा ले सकते हैं. आपको अपनी डाइट में एंटीऑक्सिडेंट वाले फूड को शामिल करना चाहिए.
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. रात में अच्छी नींद लेनी चाहिए. अच्छी नींद खुशी के साथ Weight Loss में भी मदद पहुंचाती है.
सोने के एक या दो घंटे पहले डिजिटल चीजों से दूर रहने की कोशिश करें. इससे आप अच्छी नींद लेते हैं और स्ट्रेस लेवल को भी कम करते हैं.