... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 22, 2019 4:04 PM IST
आयुर्वेद की वो औषधि जो वजन कम करने में मदद करती हैं. ©pixabay
वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट की जरूरत होती है. पेट की चर्बी कम करने के लिए वजन कम करने वाले फूड जरूरी होते हैं. मोटापा कम करने में आयुर्वेदिक उपाय व औषधि भी कारगर (Ayurvedic ingredients for Weight loss) होती है. वजन कम करने में ऐसी हर्ब या औषधि की जरूरत होती है, जो मेटाबॉलिक रेट को तेज करती हों. आयुर्वेदिक औषधियों में पाचन तंत्र को ठीक करने के साथ वजन कम करने के गुण पाये जाते हैं. बेली फैट कम करने के लिए आयुर्वेद की कुछ औषधि (Ayurvedic Weight loss Tips) बेहद कारगर हैं. हम यहां पर कुछ ऐसी औषधियों (Ayurvedic herbs for weight loss) के बारे में बता रहे हैं जो तेजी से वजन कम करने में मदद करती हैं.
मोटापा कम होने से डायबिटीज, हार्ट स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है. डायबिटीज रोगियों के लिए आयुर्वेद की औषधि ब्लड शुगर कम करने में भी मदद करती हैं. तो देर किस बात कि आइए जानते हैं वजन कम करने वाली आयुर्विदक औषधियों के बारे में..
मोटापा कम करने के लिए गुग्गुल का सेवन आयुर्वेद में बताया गया है. कई दवाओं में गुग्गुल का उपयोग किया जाता है. शरीर के मेटाबॉलिक रेट तेज करने में गुग्गुल मददगार है. शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में गुग्गुल मददगार है. गुग्गलका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. वजन घटाने के लिए बाजार में गुग्गुल कैप्सुल का सेवन भी आप कर सकते हैं.
पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए आयुर्वेद में त्रिफला का सेवन करने की सलाह दी जाती है. आयुर्वेदिक औषधियों में त्रिफला सबसे ज्यादा सेवन की जाने वाली दवा है. रात में सोने से पहले त्रिफला का सेवन वजन कम करने में मदद करता है. त्रिफला में आमला, हरड़ और बहेरा शामिल होता है. सुबह के समय गरम पानी में त्रिफला का सेवन तेजी से वजन कम करने में मदद करता है.
डायबिटीज रोगियों को ब्लड शुगर कम करने के लिए आयुर्वेद में विजयसार को दवा के रूप में दिया जाता है. शरीर में जमी चर्बी को कम करने में विजयसार काफी मददगार होता है. पेट की चर्बी कम करने के लिए विजयसार एक आयुर्वेदिक औषधि है. वजन कम करने के लिए विजयसार की हर्बल चाय का सेवन आप कर सकते हैं.
तेजी से मोटापा घटाने के लिए दालचीनी का सेवन सबसे ज्यादा होता है. शहद और दालचीनी की चाय वजन कम करने में मददगार है. पेट की चर्बी कम करना हो या बढ़ते मोटापे को रोकना हो दालचीनी लाभदायक है. अगर आप सुबह के समय दालचीनी की चाय पीते हैं तो तेजी से मोटापा कम करते हैं.
वैसे तो पुनर्नवा का उपयोग यूरिन इंफेक्शन और किडनी की सफाई में किया जाता है. लेकिन आयुर्वेद के अनुसार पुनर्नवा में मूत्रवर्धक गुण पाये जाते हैं, जो वजन कम करने में भी मददगार होता है.
मेथी के सेवन से डायबिटीज रोगी ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं. जो लोग मोटापा के शिकार हैं उनके लिए मेथी दाने का पानी बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो मेथी का सेवन कर सकते हैं.
जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो रात में मेथी दाने को पानी में डालकर रख दें. सुबह उठकर इस पानी का सेवन करें. कुछ ही सप्ताह में वजन कम होने लगता है. इसके अलावा आप मेथी पाउडर का सेवन भी अपनी डाइट में कर सकते हैं.