
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Diwali Weight Loss Tips In Hindi: त्योहारों पर हम सभी खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखना चाहते हैं। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसे में, कई लोगों ने अभी से शॉपिंग और अन्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने बढ़े हुए वजन को लेकर परेशान हैं। दिवाली के लिए आउटफिट खरीदने से पहले उन्हें कई बार सोचना पड़ रहा है। ऐसे में, जल्दी वजन घटाने के लिए कई लोग क्रैश डाइट का सहारा लेते हैं। लेकिन इस तरह की अनहेल्दी डाइटिंग सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। अगर आप दिवाली से पहले वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको बस अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने होंगे। आज इस लेख में हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो जल्दी वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इन फूड्स के बारे में -
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो पनीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसे खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं और आपका पेट भी देर तक भरा रहता है। यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद कर सकता है। आप पनीर का सलाद, भुर्जी या सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही, फलों में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। ये शरीर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो संतरा, मौसमी, सेब, लीची और चेरी जैसे फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
सेब का सिरका वजन घटाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करें। इससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।
जल्दी वजन घटाने के लिए आप डाइट में स्प्राउट्स को शामिल करें। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है और बॉडी फैट भी नहीं बढ़ता है। साथ ही, यह पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप रोज सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग दाल का स्प्राउट्स खा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए चिया सीड्स बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। चिया सीड्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवर ईटिंग करने से बच जाते हैं। इसके लिए आप रात में एक चम्मच चिया सीड्स को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। रोजाना इसका सेवन करने से वजन को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।