
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 3, 2020 5:30 PM IST
Too much stress may make it harder to lose weight, especially from around your midsection.
आजकल कोरोना महामारी के चलते अधिकतर लोग घर से काम कर रहे हैं ऐसे में मोटापा बढ़ने की समस्या बहुत आम हो गई है। हमारे देश में सिर्फ व्यस्क ही नहीं बच्चे भी ओबेसिटी के शिकार हैं। मोटपा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह गलत खानपान, तनाव, नाश्ता न करना और अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल है। शरीर में फैट अक्सर कमर और पेट के आसपास बढ़ता है। तमाम तरह के प्रयासों को अपनाने के बाद भी लोग अपना वजन कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। जैसा कि हमने पहले बताया कि वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण गलत खानपान है। ठीक इसी तरह से सही और रिच फूड को डाइट में शामिल कर आप अपने बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। आज हम आपको 3 ऐसे फूड्स बता रहे हैं जिनके सेवन से आपका वजन बहुत जल्दी कंट्रोल हो जाएगा।
एक्सपर्ट कहते हैं कि डाइट में फाइबरयुक्त फूड को जोड़ने से वजन कंट्रोल होता है। फाइबर पाचन क्रिया को आसान कर शरीर में जमा हुए फैट को मल के साथ बाहर निकालने में मदद करता है। जो लोग ओवर वेट होते हैं उन्हें फल, सब्जियां, जूस और सलाद जैसी चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। आज हम आपको 3 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनमें भारी मात्रा में फाइबर होता है। इनके सेवन से आपका वजन तो कंट्रोल होगा साथ इम्युनिटी भी स्ट्रॉंग होगी
काला चना जहां एक ओर प्रोटीन और फाइबर का जबरदस्त स्त्रोत है वहीं यह वजन कम करने में बहुत कारगार है। यह जहां एक ओर आपका तेजी से वजन कम करेगा वहीं आपको दिनभर के काम करने के लिए एनर्जी भी देगा। अगर आपको सुबह नाश्ता करने का टाइम नहीं मिलता है तो आप भुने हुए चने को अपने साथ कैरी कर रास्ते में भी खा सकते हैं। कुछ ही दिनों में इसका सेवन कर आपको परिणाम दिखने लगेगा।
क्योंकि दलिया गेंहू से बना होता है इसलिए यह सेहत के लिए किसी भी सूरत में नुकसानदायक नहीं है। बल्कि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जिसे बीटा-ग्लूकन के रूप में जाना जाता है। अपनी डाइट में दलिये केा शामिल कर आपका वजन तो कम होगा ही साथ कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित होगा। एक कप ड्राई ओट्स (लगभग 80 ग्राम) में 7.5 ग्राम फाइबर होता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब आप इसे नाश्ते या किसी टाइम की मील के रूप में खाएंगे तो कितना लाभ होगा।
कब्ज और बवासीर के मरीजों के लिए अलसी वरदान से कम नहीं है। अलसी को अंग्रेजी में फ्लैक्ससीड्स कहते हैं। अलसी में भारी मात्रा में फाइबर के साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है। 1 चम्मच अलसी के बीज को रात में पानी भिगोकर सुबह आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप अलसी के पाउडर को सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। यह तेजी से वजन कम करने में मदद करेगी।