बॉडी को डिटॉक्स करके मोटापा कम करती हैं ये 2 ग्रीन स्मूदी

ग्रीन स्मूदी पूरे विश्व के डाइट एक्सपर्ट डाइट में शामिल करने के लिए बोलते हैं। हरी सब्जी और फल शरीर को सिर्फ डिटॉक्स नहीं करते बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। फल और सब्जियों से बनी हरी स्मूदी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल की ऊँची मात्रा होती है जो आपके पाचन और उत्सर्जन प्रणाली पर हर तरह के पॉजिटिव असर डालती है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : February 15, 2019 2:02 PM IST

ग्रीन सब्जी या फल बॉडी को डिटॉक्स करते है यह बात सभी जानते हैं लेकिन फल और सब्जी को मिलाकर बनने वाली ग्रीन स्मूदी शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ मोटापा भी कम करने का काम करती हैं।

ग्रीन स्मूदी पूरे विश्व के डाइट एक्सपर्ट डाइट में शामिल करने के लिए बोलते हैं। हरी सब्जी और फल शरीर को सिर्फ डिटॉक्स नहीं करते बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं। फल और सब्जियों से बनी हरी स्मूदी में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल की ऊँची मात्रा होती है जो आपके पाचन और उत्सर्जन प्रणाली पर हर तरह के पॉजिटिव असर डालती है।

फैटी लीवर और पैंक्रियाज की सूजन को ठीक करता है यह जूस।

हरी स्मूदी का नियमित सेवन रक्त से जहरीले तत्वों को निकालने में आपके शरीर की मदद कर सकता है और कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में सहायक है। ग्रीन स्मूदी रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं, इसलिए वे संक्रमण और ऑटोइम्यून बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए फायदेमंद हैं।

हम यहां 2 ग्रीन स्मूदी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप जल्दी और आसानी से बना सकते हैं।

अनन्नास और पालक की स्मूदी

Pineapple-and-Spinach-Smoothie अनन्नास और पालक की स्मूदी। ©pixabay

यह अनन्नास और पालक की स्मूदी एंटीऑक्सिडेंट, पाचक एंजाइम और एंटी-इंफ्लेमेटरी कम्पाउंड से समृद्ध है जो शरीर को शुद्ध करने और वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। हालांकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर हैं जो आपके पाचन को दुरुस्त करने और पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकती है।

ब्राउन या सफेद अंडा, कौन सा होता है ज्यादा हेल्दी ?

जरूरी सामग्री

अनन्नास की 3 स्लाइस

एक-चौथाई नींबू का रस

पालक के 6 पत्ते

1/4 चम्मच ताजी अदरक

1/2 कप फ़िल्टर्ड या उबला हुआ पानी (100 मिलीलीटर)

पेट में 2 हजार से ज्यादा अनजान बैक्टीरिया की खोज, जानें क्या हैं फायदे-नुकसान।

बनाने का तरीका

एक ब्लेंडर में सभी चीजें डालें और मुलायम होने तक ब्लेंड करें।

इस स्मूदी के पोषक तत्वों का 100% लाभ उठाने के लिए इसे तुरंत पियें।

नाश्ते से आधे घंटे पहले और दोपहर में इसका सेवन कर सकते हैं।

एलो वेरा और पालक स्मूदी

Aloe-Vera-and-Spinach-Smoothie एलोवेरा और पालक स्मूदी। ©pixabay

एलोवेरा और पालक की इस डिटॉक्सिफाइंग स्मूदी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं। ये आपके शरीर के पाचन को मदद करते हैं और अपशिष्ट को हटाने में सहायता कर सकते हैं। अतिरिक्त वजन से छुटकारा पाने, सूजन से लड़ने और कब्ज ठीक करने में मदद कर सकती है।

मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।

जरूरी सामग्री

1 कप ग्रीन टी (200 मिलीलीटर)

2 चम्मच एलोवेरा जेल (30 ग्राम)

6 पालक के पत्ते

1/2 बेल पेप्पर

खुश रहने की भी एक उम्र होती है, जान लें खुशी के साल।

बनाने का तरीका

एक ब्लेंडर में सभी चीजों को डालें और अच्छी तरह मिश्रित होने तक ब्लेंड करें।

आप इस स्मूदी को दिन में एक बार, सप्ताह में तीन बार पी सकते हैं।

इन स्मूदी का सेवन करने के बाद आप हमें जरूर बताएं कि इनका असर आप पर कैसा हुआ।

मेल-फीमेल कंडोम के बारे में जानें कुछ खास बातें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source