वजन घटाने के लिए फाइबर डाइट लेने का सही तरीका

अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो अपको अपनी फाइबर डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। फाइबर डाइट इंसान के पाचन तंत्र को बेहतर तो करती ही है साथ में यह शरीर के मेटाबॉलिज्म बढ़ने का काम करती है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए फाबर डाइट कैसे लेनी चाहिए। 

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : May 1, 2019 1:39 PM IST

फाइबर एक तरह का कार्बोहाइड्रेट होता है जिसे शरीर डाइजेस्‍ट नहीं कर सकता, हालांकि जहां अधिकांश कार्बोहाइड्रेट चीनी के कणों में टूट जाते हैं, वहीं फाइबर को चीनी के कणों में तोड़ा नहीं जा सकता। फाइबर कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो अपको अपनी फाइबर डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। फाइबर डाइट इंसान के पाचन तंत्र को बेहतर तो करती ही है साथ में यह शरीर के मेटाबॉलिज्मबढ़ने का काम करती है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए फाबर डाइट कैसे लेनी चाहिए।

फाइबर बॉडी में शूगर के उपयोग को कंट्रोल करने में मदद करता है, भूख और ब्‍लड शूगर को कंट्रोल रखता है। फाइबर का पर्याप्त सेवन पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। फाइबर से भरपूर डाइट लेने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है, आंतों के स्वास्थ्य में सुधार होता है, वजन कम होता है, हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है और गुर्दे की पथरी और टाइप 2 डायबिटीज के विकास के जोखिम से भी कुछ हद तक छुटकारा मिलता है।

फाइबर दो तरह के होते हैं

अघुलनशील फाइबर, जो भोजन को आपके पाचन तंत्र से गुजरने में मदद करता है और जो पानी में घुलता नहीं है। वहीं दूसरी तरह का फाइबर घुलनशील होता है, जो फैट और लो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को खत्म करने में मदद करता है और पानी में आसानी से घुल जाता है।

फाइबर युक्त डाइट आपके लिए बेहद आवश्यक है क्योंकि यह पाचन में मददगार होता है और आपको कब्ज, सूजन और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी अन्य डाइजेशन से जुड़ी समस्‍याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से बवासीर और फैटी लिवर की बीमारी होने का खतरा भी कम होता है। चूंकि फाइबर पेट और आंतों से होकर गुजरता है, यह पानी को अवशोषित करता है और आपको कब्‍ज जैसी समस्‍या में आराम देता है।

वजन घटाने के लिए यह एक ही तरह का नाश्ता है बेहद कारगर।

Diabetic patient needs Fiber Diet

डायबिटीज रोगी के लिए जरूरी है फाइबर डाइट 

हालांकि, जो लोग डायबिटीज से परेशान हैं उन्‍हें अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर खाने को शामिल जरूर करना चाहिए, क्‍योंकि यह शूगर को अवशोषित करने और ब्‍लड शूगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

जिन खाद्य पदार्थों में घुलनशील फाइबर होते हैं, वे आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, बीन्स, ओट्स, फ्लैक्स सीड और ओट ब्रान जैसे खाद्य पदार्थ जो घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, आपके हार्ट को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो इस गर्मी में आपको यह डाइट अपनानी चाहिए

How Fiber Diet Helps in Weight Loss

वजन घटाने में फाइबर डाइट कैसे मदद करती है 

फाइबर का सबसे इम्‍पॉर्टेंट हेल्‍थ बेनिफिट यह है कि ये वजन घटाने में मदद करता है। हाई फाइबर फूड लेने से आपका पेट लम्‍बे समय तक भरा हुआ रहता है। क्योंकि ये पेट और आंतों में विस्तार करते हैं। यह आपको कम खाने और लंबे समय तक संतुष्ट रहने में मदद करता है।

फाइबर से युक्‍त खाद्य पदार्थ भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं जिससे आप अगले भोजन में ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इसके साथ ही फाइबर आपके द्वारा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों से आपकी बॉडी को मिली कैलोरी को अवशोषित करने से रोकने में भी मदद करता है।

वजन घटाने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source