Tea for Weight Loss : 2 महीने में बेली फैट करना है अंदर, तो पिएं ये 2 चाय

यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं, तो जानें कौन सी दो हर्बल चाय (Tea for belly fat) इसमें आपकी मदद करेगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : December 16, 2019 9:59 AM IST

चाय तो आप हर सुबह पीते होंगे। इससे मूड फ्रेश होने के साथ ही ताजगी का अहसास होता है। चाय पीते ही जैसे शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। चाय को सबसे ज्यादा पसंदीदा पेय पदार्थ भी कहा जाता है। लेकिन, अधिकतर लोग दूध वाली चाय पीते हैं, पर इससे कहीं ज्यादा सेहत के लिए हेल्दी हर्बल टी होती हैं। कुछ हर्बल टी पीने से वजन और बेली फैट (Tea for Weight Loss) भी कम किया जा सकता है। यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं, तो जानें कौन सी दो हर्बल चाय (Tea for belly fat) इसमें आपकी मदद करेगी।

बेली फैट कम कर देंगी ये चाय

ओलोंग टी (Oolong Tea) 

ओलोंग टी के बारे में शायद आपने सुना हो। यदि आप वजन और बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो ओलोंग टी पिएं (Tea for Weight Loss)। यह चाय मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इसके नियमित सेवन से बहुत जल्दी शरीर में जमा वसा (Fat) बर्न होने लगता है। बेली के पास भी फैट जमा होने से पेट बाहर की तरफ निकला लगता है, तो इस चाय का सेवन करना आपको लाभ पहुंचा सकता है।

व्हाइट टी (White Tea)

व्हाइट टी में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स मौजूद होता है। फैट कम करना है, तो व्हाइट टी पीने से शरीर में जमा फैट तेजी से कम होने लगता है। लगातार, दो महीने इस चाय को जरूर पीकर देखें, बेली फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है।

वेट लॉस टिप्स: आजमाकर देखें ये 5 टिप्स, चुटकियों में होगा वजन कम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source