Sunflower Seeds Benefits : तेजी से वजन कम करे सूरजमुखी के बीज, जानें अन्य फायदे

आपको वजन कम करना है, तो सूरजमुखी के बीज का जरूर करें सेवन और भी हैं इसके कई लाभ, जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 14, 2020 9:06 PM IST

अधिकतर लोगों की आदत होती है कभी भी, कुछ भी खा लेने की। नतीजा, वजन बढ़ने लगता है। फिर शुरू होता है वजन कम करने के लिए तरह-तरह के तरीकों को आजमाने का सिलसिला, फिर भी उतना ज्यादा फायदा नहीं होता। ऐसे में खाना-पीना सब छोड़कर डायटिंग शुरू कर देते हैं। इससे शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होने लगती है। परेशान होने की जरूरत नहीं, आपका वजन कम करने में मदद करेगी सूरजमुखी के बीज। सूरजमुखी के बीज में ऐथिरोस्क्लेरोसिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। सीनियर डायटिशन हिमांशी शर्मा के अनुसार, यह विटामिन ई से भरपूर होती है, जिससे फैट कम करने में मदद मिलती है। यह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसके कई अन्य लाभ भी हैं, जो आपको वजन कम (sunflower seeds to loose weight) करने के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाते हैं।

सूरजमुखी बीज करे वजन कम और भी होते हैं कई फायदे

सूरजमुखी के बीज में फाइटोस्टिरॉल्स होते हैं, जो आपके शरीर से कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करते हैं। ये शरीर की इम्यूनिटी और स्टैमिना को भी बढ़ाते हैं। प्रतिदिन किसी न किसी रूप में इसका सेवन जरूर करें, खासकर तब जब आपको वजन कम करना हो।

इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर, माइग्रेन और सिर दर्द नहीं होने देता।

कॉपर हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, आप दिन भर में जो कुछ भी खाते हैं, उसे आसानी से पचाने में आपकी मदद करता है।

हिमांशी शर्मा कहती हैं कि सूरजमुखी के बीज में अमीनो एसिड होता है, जिससे आप शारीरिक रूप से सुकून और रिलैक्स महसूस करते हैं।

यदि आप चाहें तो सूरजमुखी के बीज को भुनकर, इसे नमकीन बनाकर भी खा सकते हैं। यह सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इन्हें नाश्ते के लिए बने भोजन में शामिल कर सकते हैं।

आप किसी भी सब्जी या नॉनवेज आइटम में थोड़ा सा इसके बीज को डालकर भी प्रतिदिन खा सकते हैं। चाहें तो सलाद, पास्ता में स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल कर खाया जा सकता है।

इसके बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन आदि में भी मिला सकते हैं। इससे इनकी पौष्टिकता बढ़ती है और आपके शरीर को कई लाभ प्रदान करती है।

इस बीज का इस्तेमाल चिवड़ा में भी किया जा सकता है। नाश्ते के लिए यह मसालेदार स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प हो सकता है। ये बीज न सिर्फ चिवड़े का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसे स्वास्थ्यपरक आहार भी बनाते हैं। ये बीज चिवड़ा को विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स युक्त बनाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source