नेचुरल वेट लॉस के लिए इन 10 तरीकों से शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का सेवन बहुत किया जाता है. हम यहां पर ऐसे 10 शहद वेट लॉस ड्रिंक (Honey for Weight Loss) बता रहे हैं. इन ड्रिंक की मदद से आपको मोटापा घटाने में मदद मिलती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 17, 2020 4:36 PM IST

Honey for weight loss tips: शहद के इस्तेमाल से वजन कम करने के घरेलू उपाय (Honey diet for weight loss) सबसे ज्यादा आजमाए जाते हैं. आयुर्वेद के अनुसार शहद मोटापा कम करने के लिए शरीर में जमा फैट को बर्न करता है. जब हम वजन घटाने के लिए घरेलू उपाय में ऐसी डाइट का चयन करना होता है जो कम कैलोरी वाली होती है. वेट लॉस के लिए ऐसे फूड भी जरूरी होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं. जब आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है तो मेटाबॉलिज्म ठीक होता है. मेटाबॉलिक रेट बेहतर होने से तेजी से वजन कम होता है. कुछ ऐसे आयुर्वेदिक घरेलू खाद्य पदार्थ हैं जिनके सेवन से वजन कम होता है.

शहद से वेट लॉस के कई ड्रिंक (Honey Weight Loss Drinks) बन सकते हैं. हम यहां पर ऐसे ही कुछ आसान से घरेलू उपाय बता रहे हैं जो तेजी से वजन घटाने में मदद करते हैं.

लहसुन और शहद | Honey and garlic for weight loss

Honey for Weight Loss Sunday Special Weight Loss Tips natural ways to Use Honey For Weight loss in Hindi

सेहत के लिए लहसुन के फायदे तो आप जानते ही है. अगर सुबह के नाश्ते में लहसुन की 2 से 3 कली को पेस्ट बनाकर 2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीएं तो कुछ ही हफ्ते में वजन तेजी से घटने लगता है.

छाछ और शहद

बेली फैट कम करने के तमाम उपाय कर चुके हों तो छाछ और शहद का सेवन करें. एक ग्लास छाछ में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. मेटाबॉलिक रेट ठीक होने से पेट की चर्बी बहुत तेजी से कम होती है. इस घरेलू उपाय से पेट के आस पास का मोटापा तेजी से घटता है.

लौकी व शहद का जूस

मोटापा अगर बहुत अधिक बढ़ गया है तो लौकी का जूस बहुत कारगर होता है. एक ग्लास लौकी के जूस में 2 से 3 चम्मच शहद मिलाकर पीने से वेट लॉस तेजी से होता है. इस जूस से शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है.

तुलसी और शहद

तुलसी का सेवन पाचन तंत्र के लिए बेहतर होता है. शहद के साथ तुलसी का रस मिलाकर पीने से मोटापा घटाने में आसानी होती है. 2 चम्मच तुलसी के रस को 1 चम्मच शहद के साथ मिलाकर पीना चाहिए. यह ऐसा घरेलू उपाय है जो शरीर को रोगों से लड़ने के लिए भी मजबूत बनाता है.

पुदीना और शहद

पाचन तंत्र को बेहतर करने और मेटाबॉलिक रेट तेज करने के लिए पुदीने का सेवन लाभदायक होता है. एक चम्मच पुदीने के रस में 2 चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पीने से वजन घटाना आसान होता है.

नींबू शहद वेट लॉस ड्रिंक | Lemon and honey for weight loss

Honey for Weight Loss Sunday Special Weight Loss Tips natural ways to Use Honey For Weight loss in Hindi

तेजी से वजन घटाने के लिए नींबू का सेवन किया जाता है. आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो 1 नींबू के रस को एक ग्लास पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए. सुबह के समय पीने से इसका असर ज्यादा होता है. यह नींबू शहद वेट लॉस ड्रिंक (honey lemon water for weight loss) बहुत तेजी से वजन कम करता है.

जीरे का पानी और शहद

वेट लॉस डाइट में आयुर्वेदिक तरीका सबसे ज्यादा कारगर माना जाता है. 1 ग्लास पानी में 1 चम्मच जीरा रात में भिगोकर रख दें. सुबह पानी को उबालकर छान लें. इस पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पी लें. इसका सेवन कुछ सप्ताह करने से ही वजन कम होने लगता है.

शहद और दूध

शरीर को पोषक तत्व देने के साथ वजन कम करने का यह सबसे अच्छा तरीका है. रात के समय एक ग्लास गुनगुने दूध में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से फैट बर्न तेजी से होता है. रात की नींद भी अच्छी आती है और मेटाबॉलिक रेट भी तेज होता है.

अदरक और शहद

अगर आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो यह आयुर्वेदिक उपाय बहुत कारगर है. 2 चम्मच अदरक में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से बेली फैट कम होता है. पेट की चर्बी घटाने के लिए यह सबसे अच्छा घरेलू उपाय है.

दालचीनी और शहद की चाय

शरीर के एंटीऑक्सीडेंट्स को तेज करने और तेजी से वजन घटाने के लिए दालचीनी सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है. दालचीनी की चाय में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से वेट लॉस बहुत तेजी से होता है. मोटाप कम करने के लिए दालचीनी और शहद की चाय (cinnamon and honey for weight loss) विश्वभर में उपयोग की जाती है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source