अचानक से 'डाइट प्लान' अपनाना क्या ठीक है ?

वेट लॉस के लिए अगर आप भी डाइट प्लान अपनाने जा रहे हैं, तो कुछ बातों के बारे में जरूर जान लें. क्योंकि वो चाहे कीटो डाइट प्लान (Keto diet plan) हो या पेलियो डाइट प्लान (Paleo diet plan) और डिटॉक्स डाइट प्लान (Detox diet plan) सभी के लिए एक बराबर काम नहीं करती हैं. इन सभी डाइट प्लान को अपनाने से पहले कुछ हेल्थ टिप्स के बारे में जरूर जान लें.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 2, 2019 5:01 PM IST

हाल के कुछ महीनों में कीटो डाइट प्लान (Keto diet plan) की चर्चा सबसे ज्यादा रही है. जल्दी वजन कम करने के लिए कीटो डाइट प्लान को सबसे अच्छा माना जाता है. कुछ साल पहले पेलियो डाइट प्लान (Paleo diet plan) का चलन भी इसी तरह बढ़ा था. इसके अलावा वेट लॉस के लिए डिटॉक्स डाइट (Detox diet) का भी चलन बहुत है. लेकिन क्या आपको पता है कि किसी भी डाइट प्लान को अपनाने से पहले क्या तैयारी जरूरी है. डाइट प्लान अपनाने से पहले कुछ सवालों के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए. आइए जानते हैं कुछ सवाल और उनकी नजर में वेट लॉस के डाइट प्लान.....

कीटो डाइट प्लान किसके लिए बेहतर ? 

वेट लॉस के लिए कीटो डाइट अपनाने से पहले आपको इसके चलन की शुरुआत के बारे में जरूर जानना चाहिए. पहली बार कीटो डाइट प्लान को मिर्गी के रोगियों के लिए डिजाइन किया गया था. खासकर उन बच्चों के लिए कीटो डाइट बनाई गयी थी जिनको मिर्गी का दौरा आता था. बाद में यह वयस्क रोगियों को भी दी जान लगी.

कीटो डाइट प्लान की खास बात यह होती है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट को कम किया जाता है. हाई फैट फूड और मध्यम प्रोटीन के साथ कम कार्ब वाले फूड का सेवन किया जाता है. कम कार्बोहाइड्रेट के सेवन से ऊर्जा के लिए शरीर संचित फैट को खर्च करने लगता है. फैट बर्न होने से वेट लॉस होने लगता है.

अब देखते हैं कीटो डाइट प्लान के नुकसान या कमियां क्या हैं ? कीटो डाइट प्लान के साइड इफेक्ट जरूर पता होना चाहिए. सबसे पहली बात तो यह कि सामान्य स्वस्थ्य इंसान को कार्बोहाइड्रेट का सेवन तुरंत कम करने की जरूरत नहीं होती है. शरीर को ऊर्जा देने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन बहुत जरूरी होता है.

अगर कीटो डाइट प्लान का सही से इस्तेमाल न किया जाए तो कब्ज की परेशानी हो सकती है. अक्सर देखा जाता है कि कीटो डाइट प्लान छोड़ने के बाद वजन फिर से बढ़ने लगता है.

पैलियो डाइट प्लान किसके लिए ठीक है ?

पैलियो या पेलियो डाइट प्लान अपने नाम से बहुत कुछ बता देती है. पेलियो का अर्थ है कि यह पाषण युग वाली डाइट है. पेलियो डाइट प्लान इस सिद्धांत पर आधारित है कि पाषण युग में पुरुष लोग बहुत कम संसाधनों और फूड खाने के बाद भी हेल्दी और फिट रहते थे.

अब अगर ध्यान दे समझें तो हम पाते हैं कि पाषण युग की जीवनशैली और वर्तमान की जीवनशैली में बहुत परिवर्तन आ गया है. रहन-सहन का स्तर और पर्यावरण का परिवेश बहुत बदल चुका है.

वर्तमान का समय एक डिजिटल युग है. हम ऐसी डाइट या विधि को कैसे आजमा सकते हैं, जो बहुत पुरानी है. इसके बारे में कुछ डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पेलियो डाइट प्लान वर्तमान समय में तर्कपूर्ण नहीं है.

डिटॉक्स डाइट प्लान कितना अच्छा

आजकल डिटॉक्स डाइट प्लान का चलन बहुत ज्यादा है. हलांकि इसको लेकर कोई खास वैज्ञानिक तथ्य मौजूद नहीं हैं. कुछ डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह शरीर के मैक्रो पोषक तत्वों को शरीर से बाहर करने का काम करती है. यह शरीर को कमजोर करने का भी काम कर सकती है.

डाइट प्लान अपनाने से पहले क्या करें ?

  • सबसे प्रमुख बात यह है कि अगर आप पूर्ण स्वस्थ्य हैं तो पोषक तत्वों को कम करने वाले किसी भी डाइट प्लान को न अपनाएं.
  • वजन कम करने के लिए भी हेल्दी फूड का चयन करें. शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा सभी की जरूरत होती है.
  • पाषाण युग की डाइट को पालन करने से पहले यह सोचें कि यह डिजिटल युग है. पर्यावरण और जीवनशैली में बहुत बदलाव आ चुका है.

जल्दी वजन कम करने के लिए बेस्ट कीटो डाइट प्लान.

वजन कम करने का बेहतर उपाय है फैट फ्लश डाइट प्‍लान.

मूंग दाल का यह डाइट प्लान 10 दिन में कर देता है वजन सामान्य.

7 दिन में 7 किलो वजन कम करने वाली जीएम डाइट प्लान क्या है ?

वेगन डाइट या प्लांट बेस्ड डाइट प्लान क्या ब्रेन हेल्थ के लिए ठीक नहीं है ?

बैली फैट कम करने वाली स्पेशल ”फ्लैट टमी डाइट प्लान” के हेल्थ टिप्स.

फ़ास्ट वेट लॉस के लिए ‘फास्ट 800 डाइट’ प्लान क्या है ? जानें फायदे व सावधानियां.

खुशबू सक्सेना ने एक महीने में 7 किलो वजन कम किया, जानें क्या था डाइट प्लान.

हाई फाइबर डाइट प्लान से वेट लॉस करें.

पुरुषों के लिए शाकाहारी डाइट चार्ट जो तेजी से वजन कम करता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source