शिल्पा शेट्टी की पसंदीदा हेल्दी वेजिटेबल रेसिपी जो वेट लॉस में है मददगार

शिल्पा शेट्टी ऐसी रेसिपी शेयर करती हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ वेट लॉस में भी फायदेमंद होती है. इस बार शिल्पा शेट्टी नें हेल्दी वेजिटेबल रेसिपी शेयर की है. सर्दियों में इस रेसिपी को बच्चे से लेकर फेमली के सभी लोग खा सकते हैं. शिल्पा शेट्टी की इस हेल्दी रेसिपी के सेवन से वेट लॉस के साथ इम्यूनिटी भी बेहतर होती है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : December 14, 2019 5:45 PM IST

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिटनेस आइकान बन चुकी हैं. भारत ही नहीं दुनियाभर के लोग शिल्पा शेट्टी के फिटनेस टिप्स (Shilpa Shetty Fitness Tips) के दीवाने हैं. वर्कआउट, योगासन के अलावा शिल्पा शेट्टी वेट लॉस फूड और हेल्दी डाइट टिप्स भी देती रहती हैं. हाल ही में शिल्पा शेट्टी हेल्दी रेसिपी को शेयर किया है. डेली लाइफ में हेल्दी डाइट के लिए आप इस हेल्दी रेसिपी को शामिल कर सकते हैं. अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में शिल्पा शेट्टी ने वेजिटेबल ओ ग्रेटिन की रेसिपी (Vegetable Au Gratin Recipe) शेयर की है. आइए जानते हैं क्या है वेजिटेबल ओ ग्रेटिन रेसिपी और इसके फायदे क्या-क्या हैं.

क्या हैं वेजिटेबल ओ ग्रेटिन रेसिपी

दरअसल यह रेसिपी कई तरह की सब्जियों से बनाई जाती है. हेल्थ के हिसाब से देखें तो यह बहुत ही हेल्दी रेसिपी है. सर्दियों में शरीर को जरूरी पोषक तत्व, विटामिन और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने वाली यह रेसिपी होती है.

शिल्पा शेट्टी इस वेजिटेबल ओ ग्रेटिन के बारे में कहती हैं कि यह पूरी फैमिली के लिए बेहतरीन डिश है. इंस्टाग्राम में शिल्पा शेट्टी ने इस रेसिपी को शेयर करते हुए लिखा है कि इसे हर किसी को एक बार जरूर आजमाना चाहिए.

हेल्दी वेजिटेबल ओ ग्रेटिन रेसिपी बनाने का तरीका

इस वेजिटेबल ओ ग्रेटिन रेसिपी को बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए आप शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर इस इंस्टाग्राम वीडियो को देख सकते हैं. इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको कुछ मौसमी सब्जियों के साथ घरेलू हर्ब्स की जरूरत होती है.

शिल्पा शेट्टी रेसिपी के फायदे

जैसा की इसके नाम से ही पता है कि यह सब्जियों से मिलाकर बनाई जाती है. सर्दियों में हरी सब्जियों और फलियों के सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. वेट लॉस डाइट में भी इस रेसिपी को शामिल किया जा सकता है.

बच्चों के लिए यह डिश बहुत लाभदायक होती है. इससे सर्दी-जुकाम जैसी संक्रामक बिमारियों का खतरा कम होता है. सर्दियों के मौसम में शिल्पा शेट्टी की इस हेल्दी रेसिपी को शामिल करना फायदेमंद होता है.

जल्दी वजन घटाना चाहते हैं तो खाएं शिल्पा शेट्टी की वेटलॉस रेसिपी.

वेट लॉस के लिए ऐप्पल साइडर विनेगर की 2 रेसिपी.

दलिया से बनी 5 रेसिपीज़ वेट लॉस में करेंगी मदद.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source