वजन कम करने का राज छिपा है आयुर्वेद में, करें ये बातें फॉलो

आयुर्वेद के अनुसार, वजन में वृद्धि अक्सर अनुचित पाचन के कारण होती है। पाचन वृद्धि बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ वजन घटाने में मदद करते हैं। पाचन को बढ़ावा देने और पाचन में वृद्धि करने वाले खाद्य पदार्थों में अदरक, पपीता, कड़वा, लहसुन, काली मिर्च आदि शामिल हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 26, 2019 7:37 PM IST

अक्सर लोग वजन बढ़ने से परेशान रहते हैं। क्या आप भी कुछ दिनों से अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं? तो अभी से ही शरीर को शेप में रखने के बारे में सोचना शुरू कर दें। समय कम है एक्सरसाइज करने और जिम जाने के लिए, तो आखिर किस तरह से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। वजन कम नहीं किया तो आप कई अन्य शारीरिक बीमारियों से ग्रस्त हो जाएंगे। चाहते हैं, वजन बढ़ने के कारण होने वाली बीमारियों से खुद को बचाए रखना, तो आयुर्वेद के नुस्खे आपके काम आ सकती है।

काम की बातों पर करें गौर

- आज मोटापे की समस्या आम होती जा रही है। इसका कारण है बेतरतीब जीवनशैली और कभी भी, कुछ भी खाने की आदत। आयुर्वेद के कुछ आसान से नुस्खों को अपनाकर आप बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। यदि आपको प्यास नहीं लगी है, तो भी पानी पिएं। पानी पीने से बचें नहीं।

कॉफी पिएंगे तो वजन कम करना होगा आसान, जानें कॉफी के अन्य सेहत लाभ

- रात को हल्का और सुपाच्य खाना खाएं। कोशिश करें कि आठ-नौ बजे के बीच में खाना खा लें। जो लोग इतने बजे तक ऑफिस में रहते हैं, उन्हें भी कुछ न कुछ खा लेना चाहिए। तेल-मसाले वाली चीजों से परहेज करें। एक्सरसाइज का समय नहीं मिल पाता है, तो खाने की मात्रा कम रखें।

घरेलू नुस्खे

1 आयुर्वेद के अनुसार, बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए त्रिफला, कोलकुल्थड़ी चूर्ण (kolakulathadi churna)से शरीर पर प्रत्येक दिन नहाने से पहले उबटन लगाएं।

2 सुबह और शाम में ऐसा भोजन करें, जो जल्दी न पचे और शरीर में फैट भी न बनने दे, इसलिए जौ सबसे बेहतर है। यदि आपका वजन बढ़ रहा है, तो जौ से बने खाद्य पदार्थ अधिक खाएं।

3 जौ देर से पचता है। यह रुक्ष या रूखा होने के कारण जल्दी भूख का अहसास नहीं कराता है। जौ से बने दलिया, रोटी, डोसा आदि का सेवन करें।

4 आयुर्वेद के अनुसार, वजन में वृद्धि अक्सर अनुचित पाचन के कारण होती है। पाचन वृद्धि बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ वजन घटाने में मदद करते हैं। पाचन को बढ़ावा देने और पाचन में वृद्धि करने वाले खाद्य पदार्थों में अदरक, पपीता, कड़वा, लहसुन, काली मिर्च आदि शामिल हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करें।

5 एक सप्ताह में एक बार उपवास करना भी लाभदायक होगा। इससे पाचन तंत्र डिटॉक्सिफाई होता है और बेहतर तरीके से काम करने में इसे मदद मिलता है।

6 अधिक दिनों तक भूखे रहना भी ठीक नहीं है। हमारे शरीर के अंदर मौजूद अग्नि खाना न मिलने पर शरीर की धातुओं को पचाने लगती है, जिससे शरीर के ओज का नाश होने लगता है।

वेट लॉस टिप्स: वजन कम करने के लिए पिएं चुकंदर से बने ये 4 हेल्दी जूस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source