
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 14, 2019 9:07 PM IST
होममेड सलाद जो वजन कम करें चुटकी में, जरूर खाएं। ©Shutterstock
हर कोई परफेक्ट बॉडी की ख्वाहिश रखता है। हेल्दी, आकर्षक और फिट दिखने के लिए बॉडी का शेप में रहना जरूरी होता है। इसके लिए आप कई ऐसे तरीकों को आजमाते होंगे ताकि आप शरीर से बेडौल नजर ना आएं। अपने बढ़ते हुए वजन को रोकने के लिए भी आप कई उपाय करते होंगे। हम कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर रहकर भी अपने वजन को बढ़ने से रोक सकते हैं। इसके लिए आपको होममेड सलाद खाना होगा। कुछ दिनों तक इन सलाद को खाकर (Salad to Lose Weight) देखें, काफी हद तक वजन कम हो जाएगा। जानें, इन सलाद की रेसिपी, जिनका सेवन करके आप अपने वजन को बढ़ने से रोक (Salad to Lose Weight) सकते हैं।
फ्रूट सलाद एक ऐसी रेसीपी है, जो काफी हेल्दी होती है। यह फाइबर, प्रोटीन, विटामिन से भरपूर होती है।
सेब – 1
अनार – 1
अनानास – 1
स्ट्रॉबेरी – 8 से 10
बिना फैट वाली दही – 2 कप
शहद खाएं और वजन घटाएं, जाने इसके 10 सेहत लाभ
ऊपर बताई हुई सभी समाग्री को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब आप इसमें पिस्ता, अखरोट या बादाम में से कोई भी एक नट्स डाल सकते हैं। इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें फिर इन फलों का स्वाद लें।
चने में प्रोटीन, मैगनीज और डाइट्री फाइबर होते हैं, जो कि आपके लंच के लिए एक बेहतरीन पोषण युक्त डाइट है।
उबले हुए चने – 3 कप
छोटे टुकड़ों में कटा हुआ खीरा – 1
प्याज – 1
टमाटर – 1
हरे धनिए की चटनी – 3 चम्मच
नींबू का रस – 2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
जीरा पाउडर – स्वादानुसार
चने को उबालकर एक बाउल में रख लें। अब इसमें नींबू और चटनी मिला लें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर स्वादानुसार डाल दें। अब इसे ताजी धनिए के पत्ते डाल लें।