अगर आप करते हैं ये 2 गलतियां तो कभी नहीं होगा वेट लॉस,फास्ट रिजल्ट के चक्कर में ना करें ये मिस्टेक्स

कई बारमेहनत करने के बाद भी वेट कम नहीं पाता है। दरअसल, इसके पीछे कुछ  गलतियां भी हो सकती हैं जो आमतौर पर लोग करते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 3, 2022 2:58 PM IST

वेट लॉस या वजन कम करने  से ना केवल फिट रहने में मदद होती है बल्कि इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।  इसीलिए लोग वजन कम करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करते हैं, जिम में पसीना बहाते हैं और डाइट से लेकर कई चीजों का परहेज भी करते हैं। लेकिन, इतना सब करने के बाद भी कई बार वेट चेक करने पर वजन में कोई कमी नहीं दिखायी देता और इससे लोगों को बहुत अधिक निराशा होती है। कई बार लोगों को समझ नहीं आता कि इतनी मेहनत करने के बाद भी उनका वेट कम क्यों नहीं हो रहा है। दरअसल, इसके पीछे कुछ  गलतियां भी हो सकती हैं जो आमतौर पर लोग करते हैं। यहां इस लेख में आप पढ़ सकेंगे कुछ ऐसी ही कॉमन वेट लॉस मिस्टेक्स के बारे में जो आपका वजन कम नहीं होने देतीं। (Comon weight loss mistakes in Hindi)

इन  गलतियों की वजह से नहीं होता वेट लॉस

बहुत कम कैलोरी लेना

किसी भी वेट लॉस प्रोग्राम में लोगों को कैलोरी इंटेक पर काफी ध्यान  देना पड़ता है। लेकिन, वहीं कम कैलोरी लेने की बजाय बहुत से लोग जीरो कैलोरी या बहुत लो कैलोरी डाइट खाने लगते हैं। इससे उन्हें पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती और इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसी तरह क्रेविंग बढ़ाने और बहुत अधिक खा लेने की संभावना भी बढ़ जाती है।

नींद की कमी

वेट लॉस के लिए मेहनत के साथ-साथ आराम और अच्छी नींद भी महत्वपूर्ण है। लेकिन जब लोग पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते तो इससे उनका वजन बढ़ने लगता है। कुछ स्टडीज में भी इस बात के प्रमाण मिले हैं कि नींद की कमी के चलते लोगों को वजन कम करने में दिक्कतें आ सकती है। दरअसल, सोते समय शरीर खुद को भीतर से रिपेयर करता है। लेकिन, कम नींद सोने से शरीर की मेटाबॉलिक रेट धीमी हो सकती है, इसी तरह गट हेल्थ पर भी नींद का बुरा असर पड़ता है। इससे भूख से जुड़ी गड़बड़ियां शुरू हो सकती हैं जिससे मोटापा बढ़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source