तेजी से वजन कम करने के लिए इन तेलों का करें सेवन

वजन कम करने के लिए एसेंशियल ऑयल (Essential Oil for Weight Loss) का सेवन लाभदायक होता है. डाइट व फिटनेस एक्सपर्ट्स मानते हैं तेजी से वजन कम करने के लिए एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जा सकता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 12, 2019 6:21 PM IST

मोटापा कम करने और तेजी से वजन कम करने के लिए आप कितने घरेलू उपाय करते हैं. कई बार हम अपने खान-पान में ऐसे तेलों का सेवन करते रहते हैं कि वेट लॉस नहीं होता है. कुछ एसेंशियल ऑयल वेट लॉस (Essential Oil for Weight Loss) में लाभदायक होते हैं. बॉडी फैट बर्न करने के लिए सबसे अच्छा तरीका डाइट को मैनेज करना होता है. डाइट व फिटनेस एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि वजन घटाने में 70 प्रतिशत डाइट की भूमिका होती है. तेजी से वजन घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म रेट तेज करने वाली डाइट की जरूरत होती है. कुछ डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जिनका वजन आसानी से कम नहीं होता है उनके लिए कुछ एसेंशियल ऑयल लाभदायक (Essential Oil for Weight Loss) होते हैं.

विज्ञान के अनुसार भी एसेंशियल ऑयल इंसान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. इससे वेट लॉस (Essential Oil for Weight Loss) की प्रक्रिया तेज करना आसान होता है. अगर आपका मोटापा भी सारे उपाय करने के बाद भी कम नहीं हो रहा है तो आपको एसेंशियल ऑयल को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. हम यहां पर कुछ ऐसे ही एसेंशियल ऑयल के बारे में बता रहे हैं जो तेजी से वजन घटाने में लाभदायक हैं.

क्या हैं एसेंशियल ऑयल

Essential Oil for Weight Loss Rapid weight loss can be achieved by consuming these oils

जब हम एसेंशियल ऑयल की बात करते हैं, तो फूल व मसाले के अर्क से बनने वाले तेल की बात कर रहे होते हैं. आप अक्सर सिर दर्द, माइग्रेन की दवा के रूप में एसेंशियल ऑयल का उपयोग सुने ही होंगे. तनाव और डिप्रेशन को दूर करने के साथ मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए एसेंशियल ऑयल लाभदायक होता है. आइए जानते हैं वजन कम करने वाले एसेंशियल ऑयल के बारे में.....

लेमन एसेंशियल ऑयल

लेमन एसेंशियल ऑयल अर्थात नींबू की अर्क से बनने वाला तेल. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि वेट लॉस के लिए लेमन एसेंशियल ऑयल बहुत कारगर होता है. लेमन एसेंशियल ऑयल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करता है. इस तेल के उपयोग से मेटाबॉलिक रेट तेज होता है और पाचन क्षमता भी बढ़ती है.

एसेंशियल ऑयल का उपयो कैसे करना इसकी जानकारी विशेषज्ञ से जरूर लें. ज्यादातर एसेंशियल ऑयल का उपयोग उनकी सुगंध लेकर किया जाता है. लेमन एसेंशियल ऑयल का उपयोग भी सुगंध लेकर ही किया जाता है.

पेपरमिंट एसेंशियल

पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल शरीर के ऊर्जा लेवल को बढ़ाने का काम करता है. अगर आप पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल का उपयोग करते हैं तो आपके गले और मुंह की मांसपेशियां हेल्दी होती है. स्वाद के स्तर में बढ़ावा होता है और आप खराब खाने को नकारते हैं. इसकी वजह से आप अच्छे व स्वस्थ्य खाने को ज्यादा तरजीह देते हैं. वजन घटाने में पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल काफी कारगर होता है.

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल बेहतरीन स्ट्रेस रिलीवर होता है. ये तनाव कम करता है और साथ ही इसकी एक बूंद आपको चैन की नींद दिलाने वाली भी होती है. इसकी ताकत यही तक नहीं थमती बल्कि ये वेट कम करने में भी उतनी ही कारगर है.

आप अपने हाथ पर लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 4-5 बूंदें लगा लें और इसे सूंघते रहें. इसके अलावा अपने घर या मंदिर में इसे जलाएं. इसकी खूशबू जितना आप लेंगे उतना ही आपकी कैलोरी बर्न होगी.

ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल

ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल शरीर की वसा को तोड़ने और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है. एक स्टडी से पता चला है कि ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल के साथ पेट की मालिश करने से पेट की चर्बी और कमर का साइज भी कम हो सकता है.

ये एसेंशियल ऑयल हृदय गति को भी नियंत्रित करता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. साथ ही भूख को कम करने में मदद करता है. घर में अपनी पंसद का इनमें से कोई भी एक एसेंशियल ऑयल खरीद कर लाएं और अपने वेट लॉस मूवमेंट को तेज करने में मदद करें.

जिंजर ऑयल

जिंजर ऑयल शरीर की सूजन, तनाव, चीनी वाली चीजों को खाने की लालसा को कम करता है. साथ ही ये पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है. ये एक थर्मोजेनिक के रूप में भी काम करता है जिसका अर्थ है कि यह वसा को जलाने और मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने का भी का काम करता है. नहाने के पानी में आप इसे डाल कर यूज करें या हाथों में कुछ बूंदे डाल कर इसे सूंघते रहें.

एसेंशियल ऑयल की पहचान कैसे करें ?

तेजी से वजन कम करने के लिए कब पीना चाहिए पानी ?

जल्दी वजन कम करने के लिए शहद का सेवन कैसे करें ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source