तेजी से वजन कम करने के लिए खाएं विटामिन सी वाले ये फूड्स

वजन कम करने के लिए कई तरह के डाइट प्लान हैं. लेकिन तेजी से वजन कम करने के लिए कुछ ऐसे फूड्स की जरूरत होती है. जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट को तेज करने वाले हों. इसके अलवा शरीर को ऐसे विटामिन दे सकें जो वेट लॉस में मदद करने वाले होते हैं. एक शोध के अनुसार मोटापा घटाने के लिए विटामिन सी वाले फूड्स का सेवन फायदेमंद होता है. विटामिन सी से शरीर को पोषण तो मिलता ही है, साथ में पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 13, 2019 1:03 PM IST

वजन कम करने के लिए कई तरह के डाइट प्लान हैं. लेकिन तेजी से वजन कम करने के लिए कुछ ऐसे फूड्स की जरूरत होती है. जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट को तेज करने वाले हों. इसके अलवा शरीर को ऐसे विटामिन दे सकें जो वेट लॉस में मदद करने वाले होते हैं. एक शोध के अनुसार मोटापा घटाने के लिए विटामिन सी वाले फूड्स का सेवन फायदेमंद होता है. विटामिन सी से शरीर को पोषण तो मिलता ही है, साथ में पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है. अगर आप भी तेजी से वजन कम करने का प्लान बना रहे हैं तो हम यहां पर विटामिन सी वाले कुछ फूड्स बता रहे हैं.

नींबू व संतरा 

वजन कम करने के लिए नींबू का सेवन तो सभी करते हैं. तेजी से वजन कम करने के लिए डाइट में नींबू और संतरे को जरूर शामिल करना चाहिए. खाली पेट सुबह नींबू पानी पीने के साथ खाने के बाद या पहले संतरे का सेवन तेजी से वजन कम करने में मदद करता है. नींबू व संतरे में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है.

नाशपाती व सेब 

वेट लॉस में नाशपाती और सेब भी मदद करते हैं. नाशपाती व सेब मेें विटामिन सी की मात्रा पर्याप्त होती है. नाशपाती व सेब खाने से शरीर को अन्य जरूरी विटामिन भी मिलते हैं. नाशपाती व सेब में फाइबर भी पाया जाता है, जो वजन कम करने में काफी मददगार होता है.

पपीता और कद्दू 

आप सोच रहे होंगे की पपीता और कद्दू एक साथ क्यों तो आपको जानना चाहिए कि पपीता और कद्दू दोनों ही एक ही तरह से फायदे पहुंचाते हैं. पपीता में जहां विटामिन सी पाया जाता है. वहीं कद्दू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए पाया जात है. इन दोनों को डाइट में शामिल करके आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं.

शिमला मिर्च व बींस 

सब्जियों को डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए. तेजी से वजन कम करने के लिए शिमला मिर्च व बींस का सेवन फायदेमंद होता है. शिमला मिर्च में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते हैं.

किवी व स्ट्राबेरीज 

किवी का सेवन शरीर को कई तरह के फायदे देता है. मेटाबॉलिक रेट तेज करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए किवी का सेवन फायदेमंद होता है. अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको किवी व स्ट्राबेरीज का सेवन जरूर करना चाहिए.

हम सभी जानते हैं कि शरीर के लिए विटामिन व पोषक तत्व कितने जरूरी हैं. अगर हम सही विटामिन और पोषक तत्व को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो मोटापा और डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से दूर रहते हैं.

शरीर के लिए जरूरी है विटामिन डी, जानें इसके फायदे.

Vitamin B3- विटामिन बी 3 की कमी की वजह होते हैं ये रोग.