
... Read More
The low-sugar zero fat, limited-edition Clear Whey Isolate from Myprotein is more than just another protein shake. We took high-quality hydrolyzed whey protein isolate and turned it into a light, refreshing alternative.
Diet tips for weight loss : वजन कम करने के सभी तरीके आजमा चुके हैं, तो अब प्रोटीन शेक पीकर देखें। कुछ ऐसे प्रोटीन शेक (Protein shake for weight loss) हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे प्रतिदिन या सप्ताह में एक-दो बार डायट में शामिल करके देखें, आपका वजन धीरे-धीरे (Weight Loss Diet Tips) कम होने लगेगा।
इसे बनाने के लिए 2 केले, 2 टेबलस्पून पीनट बटर, 2 कप योगर्ट, 100 मि.ली. दूध, 1 टेबलस्पून सब्जा, आधा टीस्पून कोको पाउडर को मिलाकर ब्लेंड कर लें।
यदि आप वेट कम करना चाहते हैं, तो चॉकलेट प्रोटीन शेक (Protein shake for weight loss) पिएं। इसे बनाने के लिए 1 सेब, 1 टेबलस्पून ऑमंड बटर, 1-1 टेबलस्पून डार्क चॉकलेट (कद्दूकस की हुई) और कोको पाउडर, 1 कप दूध, आधा कप दही, 2 खजूर (बीज निकाले हुए) को मिलाकर ब्लेंड कर लें। इसे सप्ताह में दो-तीन बार पिएं।
वेट लॉस टिप्स: दो सप्ताह में हो जाएगा वजन कम, जब आजमाएंगे ये घरेलू टिप्स
– वेट लॉस के दौरान प्रोटीन अधिक मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि प्रोटीन खाने से आप हेल्दी रहते हैं और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।
– शोधकर्ताओं के अनुसार, वेट लॉस के दौरान नियमित रूप से प्रोटीन शेक पीने से वजन बहुत जल्दी घटता है।
– यदि आप जल्दी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो प्रोटीन पाउडर भी ले सकते हैं।
– वेट लॉस के लिए सोया मिल्क बेस्ट ऑप्शन है। नियमित रूप से प्रोटीन शेक पीने से आपका वजन जल्द ही नियंत्रित होने लगेगा।
– अगर आप वेट लॉस करने के लिए प्रोटीन शेक पी रहे हैं, तो 1 गिलास से ज्यादा न पिएं।
प्रोटीन शेक एनर्जी बूस्टर का काम करता है, इसलिए वर्क आउट करने के 30-45 मिनट बाद प्रोटीन शेक पी लेना चाहिए। चाहें तो इसे वर्कआउट करने के आधे घंटे पहले भी पी सकते हैं। आधे घंटे पहले पीने से स्टैमिना बूस्ट होता है।