बिना जिम जाए 7 दिन में कम हो जाएगा 2 किलो वजन, करना होगा सिर्फ ये 4 काम

आप 7 दिन में 2 किलो तक कम कर सकते हैं। वेट कम करना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना हमें लगता है। अगर आप यहां दिए टिप्‍स को अच्‍छे से फॉलो करेंगी तो बहुत ही आसानी से 3 दिन में ही अपने वजन में फर्क महसूस करेंगी।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 8, 2019 10:52 AM IST

खाने की गलत आदतें, खराब लाइफस्‍टाइल और गलत आदतों के चलते आज हम मोटापे के शिकार हो रहे हैं। मोटापा न केवल आपकी पर्सनैलिटी को खराब करता है बल्कि कई तरह की बीमारियों जैसे डायबिटीज, जोड़ों में दर्द, ब्‍लड प्रेशर और किडनी का शिकार भी बना देता है। इसलिए हमें मोटापा कम करने के उपायों की खोज करनी चाहिए। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि नॉर्मल रूटीन में थोड़ा सा बदलाव करके आप आसानी से अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं।

3 एक्‍सरसाइज महिलाओं के लिए हैं खास, रोजाना घर पर भी कर सकती हैं।

जी हां आज हम आपको कुछ नॉर्मल टिप्‍स के बारे बताने जा रहे हैं, जिसकी हेल्‍प से आप 3 दिन में 1 किलो तक कम कर सकती हैं। वेट कम करना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना हमें लगता है। अगर आप यहां दिए टिप्‍स को अच्‍छे से फॉलो करेंगी तो बहुत ही आसानी से 3 दिन में ही अपने वजन में फर्क महसूस करेंगी।

गर्म पानी पिएं

जैसा ही हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि गर्म पानी पीने से आप अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं। डॉक्‍टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं कि ''जब आप गर्म पानी पीती हैं, तो इससे बॉडी में जमा फैट दूर होता है। जिससे आपका वेट कम होने लगता है।'' साथ ही बॉडी को डिटॉक्‍स करने के लिए गर्म पानी पीना बेहद जरूरी है। जी हां जब आपकी बॉडी डिटॉक्‍स होगी तब मेटाबॉलिज्‍म बढ़ने लगेगा और आप पतली होने लगेगी।

पेट व कमर की चर्बी महिलाओं के दिमाग पर भी बुरा असर डालती है, जानें कारण और बचाव। 

रोज करें एक्‍सरसाइज

वजन कम करने के लिए डाइट के साथ एक्‍सरसाइज करना भी बेहद जरूरी होता है। जी हां फैट बर्न करने के लिए बॉडी को एक्‍टिव रखना बेहद जरूरी है। आपको एक्‍सरसाइज करने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं है आप घर में ही वॉकिंग, जॉगिंग या सीढि़यों को चढ़ कर अपना फैट बर्न कर सकती हैं। जी हां एक्सरसाइज से ज्यादा यह बात मायने रखती है कि आप वर्कआउट कैसे करती हैं। जब आप छोटी-छोटी एक्सरसाइज करती हैं और इसके बात बीच में आसान एक्सरसाइज करती हैं तो आपकी बॉडी को सबसे ज्यादा फायदा होता है क्योंकि बीच में तरोताजा होने के लिए शरीर को पर्याप्त रेस्ट मिल जाता है।

बढ़ती उम्र की वजह से लूज हो रही है चेहरे की स्किन ? आज से ही करें ये 3 काम।

शुगर से बचें

वजन कम करने के लिए शुगर वाली चीजे खाने से बचें। जी हां मोटापा कम करने के लिए आपको शुगर से बनी मिठाइयों और चॉकलेट से दूरी बना कर रखना चाहिये क्‍योंकि ये आपके शरीर का मेटाबॉलिज्‍म धीमा कर देते हैं। इसके अलावा कुछ भी ऐसा न खाएं जिसमें आर्टिफिशियल शुगर मौजूद हो। इसे खाने से एक ओर जहां वजन बढ़ता है वहीं ऐसी चीजें मीठे की क्रेविंग बढ़ाने का भी काम करती है।

प्रोटीन लें

मोटापा कम करने में प्रोटीन का अहम रोल होता है। प्रोटीन से बॉडी को सही शेप में लाया जा सकता है। प्रोटीन की अधिक मात्रा लेने से बॉडी में मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही प्रोटीन का सेवन पेट को भरा रखता है जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और बार-बार खाने की इच्‍छा कम होती है। यह कई तरह के वजन कंट्रोल करने वाले हार्मोन्स में भी बदलाव लाता है। अगर आप नॉन वेज नहीं खाती हैं तो प्रोटीन के लिए पनीर, दही, दालें और राजमा का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source