... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 23, 2020 8:27 PM IST
वेट लॉस डाइट प्लान जो 1 महीने में 4 से 5 किलो वजन कम करता है.
वजन कम करने के लिएलोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन कुछ लोगों में वजन कम करना आसान नहीं होता है।मोटापा विश्व में सबसे ज्यादा लोगों की बीमारी का कारण बन रहा है। खराब खान-पान और जीवनशैली में हो रहे बदलाव मोटापा के मुख्य कारण हैं। वजन घटाने के लिए एक बेहतर प्लान का होना सबसे जरूरी होता है। अगर आप वजन कम करने के लिए तैयारी कर रहे हैं या वजन घटाने के प्रयास में असफल रहे हैं तो अपको हम कुछ खास बातें बता रहें हैं जो वजन कम करने के लिए सहायक होती हैं। 1 महीने में वजन कम करने के लिए (One Month diet plan for weight loss) अगर आप टिप्स खोज रहे हैं तो आपको इन वेटलॉस टिप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए।
आप इस डाइट और फिटनेस प्लान (Diet Plan for Weight Loss)को एक महीने तक ठीक से अपनाएं तो आपका वजन 3 से 4 किलो तक घट सकता है। वजन कम करने के लिए आपको बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करना है आपको कुछ खास नियमों का पालन करना है।
आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए खास नियम जो एक महीने में वजन घटाते हैं। जब आप 1 महीनें में वजन कम करने के टिप्स के बारे में पढ़ रहे हैं तो इनको अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर अपनाएं
दरअसल ये बात विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है। मसलन आपका वर्तमान शरीर का वजन, डाइट और व्यायाम की तीव्रता। आप दैनिक शारीरिक गतिविधि के साथ-साथ अपने आहार और कैलोरी की मात्रा में संशोधन करके एक महीने में 3-4 किलो वजन कम कर सकते हैं।
अगर आप एक हफ्ते में एक किलो वजन कम कर रहे हैं तो, इसका मतलब ये हुआ कि आपका फैट कम नहीं हो रहा बल्कि मांसपेशियाँ दुबली हो रही हैं और शरीर में पानी कम हो रहा है।
तेजी से वजन घटने से आप कमजोर और बीमार हो सकते हैं। इसलिए आदर्श रूप में वजन घटाने से पहले अपनी बॉड़ी मास इंडेक्स BMI की गणना सुनिश्चित कर लें।
बहुत से लोग वजन कम करने के लिए केवल डाइट का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके लिए एक्सरसाइज बहुत ज़रूरी होती है। एक्सरसाइज से ना केवल आपका मोटापा कम होता है बल्कि आप मजबूत भी रहते हैं और आपकी स्किन पर चमक भी आती है।
ज्यादा कैलोरी बर्न करने के लिए रोजाना 30 से 40 मिनट वर्कआउट ज़रूर करें। रोजाना जिम जाएं। 30 मिनट योग और वॉक करने से भी आपको एक महीने में वजन घटाने में मदद मिलेगी।
21 दिन में वजन कम करने का चैलेंज क्या हेल्थ के लिए ठीक है ?
ये निर्भर करता है कि आप कितना वजन कम करना चाहते हैं। आप पहले हफ्ते 10 से 15 मिनट कार्डियो कर सकते हैं। अगले दो हफ्ते में समय को बढ़ाकर 30 से 45 मिनट कर लें। अगर आप पहली बार एक्सरसाइज की शुरुआत कर रहे हैं, तो आप वॉकिंग और जॉगिंग कर सकते हैं।
कार्डियो के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से वजन घटाने में ज्यादा मदद मिलती है। इससे आपकी मसल्स शेप में आएंगी और ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। इसके लिए आप शोल्डर प्रेस, बेंच प्रेस, पुल-अप्स, स्क्वैट्स और डीडलिफ्ट्स कर सकते हैं।
कार्डियों और वेट ट्रेनिंग के साथ-साथ योग भी कर सकते हैा। विभिन्न योग से शरीर की विभिन्न मांसपेशियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इससे आपकी मसल्स में दर्द भी दूर होगा।
आप अर्ध चंद्रासन, वीरभद्रासन, उत्कटासन, वृक्षासन और अर्धमत्स्येन्द्रासन आसन कर सकते हैं। वीरभद्रासन से जांघों के आसपास वसा कम होगा। इसके अलावा आप रोजाना 20 राउंड सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए क्या है लंच का सही टाइम।
अगर आपको बॉड़ी की सही शेप चाहिए तो आपको अपनी लाइफस्टायल और डाइट बदलनी पड़ेगी। वजन घटाने में 20 फीसदी भूमिका एक्सरसाइज और 80 फीसदी भूमिका डाइट की होती है।
वजन कम करने की क्रिया के दौरान मीठा और ज्यादा तेल वाला खाना ना खाएं। अपनी चाय और कॉफी में चीनी का कम इस्तेमाल करें। मिठाई और बिस्कुट भी ना खाएं।
सोडिमम और ज्यादा नमक वाले फूड खाने से बचें। कम नमक खाने से ना केवल वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि आप स्वस्थ भी रहते हैं। इसके बजाय आप पोटेशियम युक्त फूड जैसे केला और शकरकंदी खा सकते हैं।
वजन घटाने के क्रिया में सबसे पहला काम मेटाबॉलिज्म को सही रखना ज़रूरी है। इसके लिए दिन में एक जैसे फूड ना खाएं। नाश्ते में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन वाला आहार, लंच में फाइबर और कम वसा वाला और डिनर में कम कार्बोहाइड्रेड और अधिक फाइबर वाला खाना खाएं।
वर्कआउट के बाद खाना ज़रूरी होता है। कई लोग ऐसा मानते हैं कि कसरत के बाद ज्यादा खाया जाता है। ये कथन सत्य नहीं है। वर्कआउट के बाद कितना खाना चाहिए ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितनी मेहनत की है।
रोजाना दो कप पीने से वजन घटाने में सहायता मिलती है। इसमें मौजूद कैफीन, थियोब्रोमाइन, सैपोनिन, थियोफाइलिइन और विटामिन आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाते हैं और भूख कम कर देते हैं।
वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?
पर्याप्त नींद से आपका मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और वजन कम होता है। इसलिए 8 घंटे सोएं।
भूखा ना रहें। इससे आप कुछ भी उल्टा-सीधा खाना खा लेंगे।
एक साथ ज्यादा ना खाकर थोड़ा-थोड़ा खाएं।
लगाातार पानी पीते रहें। इससे आपको ज्यादा भूख नहीं लगेगी और आपके शरीर के टॉक्सिन भी बाहर निकलेंगे।
अपना दिन गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पीने से शुरु करें।
दूध और पोहा खाएं। इसके अलावा आप कम तेल वाला परांठा खा सकते हैं।
इनके अतिरिक्त इडली, डोसा और उथप्पा खा सकते हैं।
सही और संतुलित खाना खाएं।
इसमें सब्जियां, सलाद और , चावल, दाल, रोटी और दही शामिल हो।
नॉन वेज में अंडे, मछली और चिकन खा सकते हैं।
अचार और पापड़ से बचें। स्नैक्स में सूखे मेवे और फल खा सकते हैं।
रात को हल्का खाना खाएं।
इसमें सब्जी, दाल और दो रोटी हो सकती है।
इसके अलावा एक कटोरी सूप भी पी सकते हैं।
ऊपर दिये गये सारे वेटलॉस टिप्स अगर आप अपनाते हैं तो 1 महीने में कई किलो वजन कम कर सकते हैं.
इसके अलावा यह 1 महीने में वजन कम करने वाला प्लान आपको वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है.