
Also Read
नवरात्रि में खाएं ये 4 हेल्दी फूड जो वेट लॉस में भी मददगार.
नवरात्रि 2019 का पर्व शुरु हो गया है. गांव से लेकर शहर तक दुर्गा देवी की मूर्तियों की स्थापना हो चुकी है. नवरात्रि पूजा पूरे देश में होती है. वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार आती है लेकिन शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. भारत में सनातन धर्म को मानने वाले नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत भी रखते हैं. कुछ लोग नवरात्रि के प्रारंभ और अंत के दिनों में व्रत रखते हैं. नवरात्रि पूजा के दौरान लोग नॉन-वेज फूड्स नहीं खाते हैं. नवरात्रि में लोग लहसुन-प्याज का सेव भी नहीं करते हैं. जो लोगो फिटनेस को लेकर सतर्क रहते हैं और वेट लॉस डाइट पर हों वो भी नवरात्रि 2019 का व्रत रख सकते हैं. हम यहां पर कुछ ऐसे फूड बता रहे हैं, जो व्रत के समय पूरा पोषण देने के साथ वजन को भी नियंत्रित रखते हैं.
व्रत में ऐसे फूड खाने चाहिए जो हेल्दी के साथ पचने में आसान हों. साबूदाना इन दोनों मानकों में बेहतर होता है. साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री और समय की भी जरूरत नहीं होती है. साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आलू, मूंगफली, हरी धनिया की जरूरत होती है. साबूदाना खिचड़ी से स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो आपको जरूरी ऊर्जा देता है.
व्रत के समय हेल्दी फूड खाना चाहिए. अगर आप सुबह की शुरुआत केला, अखरोट-बदाम लस्सी से करें तो बेहतर रहेगा. केला, अखरोट, बादाम और दही से साथ आप हेल्दी व टेस्टी लस्सी बना सकते हैं. शरीर के लिए जरूरी ऊर्जा के साथ पोषक तत्व भी इससे मिलते हैं.
अगर आप डोसा खाने के शौकिन हैं तो आपको कुट्टू के आटे का डोसा खाना चाहिए. कुट्टू के आटे का डोसा बनाने के लिए आपको आलू, पनीर की जरूरत होती है. चटनी के लिए आप नारियल और पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं.
व्रत के समय लोग नमक वाली चीजें कम खाते हैं. ऐसे में मीठा वही खाना चाहिए जो ब्लड शुगर लेवल को भी न बढ़ाए. नवरात्रि में मखाना खीर सबसे ज्यादा सेवन की जाने वाली रेसिपी है. मखाना खीर आप दूध और गुड़ के साथ बना सकते हैं. स्वाद और हेल्दी करने के लिए ड्राई फ्रूट मिला सकते हैं.