... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 7, 2019 4:42 PM IST
तूलिका कहती हैं कि 'आज मेरे पास सैकड़ों की संख्या में लोग है जो वेट लॉस के लिए मेरी काउंसलिंग सेवा लेते हैं। तूलिका ने अपने वेटलॉस के लिए क्या डाइट प्लान अपनाया उसे आप यहां जान सकते हैं। तुलीका का डेली वर्कआउट प्लान क्या था वह भी उन्होंने साझा किया है।'
वजन घटाना एक मुश्किल काम है। डाइट प्लान और वर्कआउट से वजन घटाना आसान भी है। कभी-कभी यह कुछ मामलों में खतरनाक भी हो जाता है। क्योंकि लोगों को पता नहीं होता कि उनके शरीर की क्षमता क्या है और किस तरह के डाइट प्लान को फॉलो करना है और कितना वर्कआउट करना है।
वजन कम करने की कहानियों में ज्यादातर सेलिब्रेटी की कहानियों को आप पढ़ते हो और जानते हो। लेकिन किसी आम इंसान को किस तरह के स्टेप्स लेने चाहिए वो आपको पता नहीं होता है। सेलिब्रेटी का लाइफ स्टाइल सामान्य इंसान से बहुत अलग होता है।
आज हम आपको एक ऐसी ही सामान्य महिला की वेट लॉस जर्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। तूलिका ने 9 महीने के डायट और वर्कआउट प्लान से 35 किलो वजन कम किया है। हम बात कर रहे हैं तूलिका सिंह की जो एक काउंसलर भी है। तुलिका डिप्रेशन और वेट लॉस की काउसलिंग करती हैं।
तूलिका की वेटलॉज जर्नी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह बेहद मुश्किल टास्क तब शुरू किया जब वो एक 7 साल के बच्चे की मां भी है। तूलिका बताती हैं कि यह मेरे लिए इतना आसान नहीं था लेकिन जहां चाह वहां राह को मैं फॉलो करती हूं और मैं इसमें सफल भी रही।
Mothers day 2019: मां बनने के बाद कैसे रखें सेहत का ख्याल।
तूलिका कहती हैं कि 'आज मेरे पास सैकड़ों की संख्या में लोग है जो वेट लॉस के लिए मेरी काउंसलिंग सेवा लेते हैं। तूलिका ने अपने वेटलॉस के लिए क्या डाइट प्लान अपनाया उसे आप यहां जान सकते हैं। तुलीका का डेली वर्कआउट प्लान क्या था वह भी उन्होंने साझा किया है।'
सुबह की शुरुआत सौंफ का पानी शहद मिलाकर
20 मिनट के बाद 4 भीगे हुए बादाम
नाश्ते में ओट्स दूध के साथ स्वाद के लिए शहद। एक सेब और ग्रिन टी।
मीड टाइम स्नैक्स में एक कटोरी कोई फल जैसे पपीता, जामुन या खरबुजा।
लंच में मल्टी ग्रैंड दलिया, साबुत मूंग और सब्जियों के साथ एक चम्मच देशी घी और एक कटोरी दही। लंच के 20 मिनट बाद 4 अखरोट और ग्रीन टी
शाम का नाश्ता – रोस्टेड चना और ग्रीन टी/ या नियमित चाय
डिनर में सेब की स्मूदी के साथ ग्रील्ड सब्जियां जैसे गाजर, गोभी, टमाटर या ओट्स के साथ अनानस की स्मूदी और केवल ग्रील्ड पनीर 100 ग्राम
सोने से पहले शहद के साथ नींबू पानी
मदर्स डे 2019 : मां बनने की है तैयारी, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
साधारण नमक की जगह सेंधा नमक
चीनी के स्थान पर शहद का उपयोग
रिफाइंड ऑयल की जगह ऑलीव ऑयल या सरसो का तेल
रोजाना एक चम्मच देशी घी
4-6 लीटर पानी रोजाना
किसी भी प्रकार की फ्रिज आइटम का सेवन नहीं
ताजा पका हुआ ही भोजन करना
फ्रिज की जगह मटके के पानी का उपयोग
तूलिका बताती हैं कि शुरूआत में मैं अपने डायट प्लान के साथ 6-7 किमी का वॉक करती थी और सप्ताह में 3 दिन डांस क्लास करती थी । यह सब मैं अपने खो चुके स्टेमिना को बढ़ाने के लिए कर रही थी।
डाइट प्लान को साथ वॉक और डांस करते रहने के साथ सीढ़ियों में उतरना और चढ़ना भी शामिल किया। इतना सब करते हुए मेरा वजन 15 किलो कम हो चुका था और अब इससे ज्यादा कम नहीं हो रहा था। फिर वर्कआउट के लिए मुझे जिम ज्वाइन करना पड़ा।
हैप्पी मदर्स डे 2019: मदर्स डे हिस्ट्री में जानें 6 खास बातें।
मेरा हमेशा से फोकस वेटलॉस पर था इसीलिए जिम में मेरा वर्कआउट भी उसी के हिसाब से रहता था। मैं क्रॉसफिट, कार्डियो और कुछ फ्लोर एक्सरसाइज करती थी।
शुरूआत में मैंने वजन उठाने वाली कोई एक्सरसाइज नहीं की लेकिन जब १० किलो वजन और कम हुआ तो मैं अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए उसे भी शामिल किया।
सप्ताह मैं 6 दिन जिम में अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज के प्लान को फॉलो करती हूं।
दो दिन, पैरों के लिए एक्सरसाइज। जैसे लेग एक्सटेंसन
दो दिन, वेट एक्सरसाइज करती हूं। जो हाथ, पैर, कंधों के लिए होता है।
एक दिन, किक, मुक्केबाजी और कुछ एडवांस एक्सरसाइज।
एक दिन, मैं बेली एरिया को फिट रखने के लिए वर्कआउट करती हूं।
तूलिका कहती हैं की एक्सरसाइज के दौरान मुझे दो नींबू के साथ एक लीटर पानी को खत्म करना रहता है। कसरत करने से पहले मैं ब्लैक कॉफी लेना पसंद करती हूं जो मुझे एक्सरसाइज के लिए ऊर्जा देता है। एक्सरसाइज के बाद मैं हमेशा ग्रीन टी लेती हूं।
तूलिका बताती हैं की मैं अपना वजन सामान्य कर चुकी हूं अब मैं अपना स्टेमिना बनाए रखने तथा अपने आपको फिट रखने के लिए डेली वर्कआउट करती हूंं। अब मैं आपने आपको ताकतवर महसूस करती हूं।