Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह की वो 10 आदतें जो वेट लॉस में हैं मददगार

वजन घटाने/वेट लॉस के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव जरूरी होते हैं. सुबह की आदतों से वेट लॉस को तेज किया जा सकता है. वजन कम करने के लिए सुबह-सुबह कुछ काम जरूर करना चाहिए. सुबह के नाश्ते से लेकर एक्सरसाइज तक वजन कम करने के लिए सुबह की सही आदत जरूरी हैं.

सुबह की वो 10 आदतें जो वेट लॉस में हैं मददगार
सुबह की वो 10 आदतें जो वेट लॉस में हैं मददगार.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 12, 2019 12:36 PM IST

फिटनेस और वेट लॉस के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं. वजन कम करने के लिए आपका क्या लक्ष्य है ? इस महीने में आप कितना वजन कम करना चाहते हैं ? आपको कितने किलोग्राम वजन घटाना है ? हम इन सब सवालों में उलझे रहते हैं. वेट लॉस टिप्स के ये सवाल कई बार लोगों का स्ट्रेस बढ़ा देते हैं. सुबह की आदतें कुछ ऐसी होती हैं, जो वजन कम करने में लाभदायक होती हैं. जीवनशैली और दिनचर्या (Daily Routine) में कुछ बदलाव करके आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं. इस लेख में हम सुबह की वो 10 आदतें बता रहे हैं, जो वजन कम करने में मददगार हैं.

weight loss morning habits

सुबह की धूप 

विश्वभर में मोटापा की मुख्य वजह में एक कारण यह भी है कि लोग विटामिन डी की कमी के शिकार हैं. शरीर में विटामिन डी की कमी से सूजन की समस्या होने लगती है. विटामिन डी की कमी से पाचन तंत्र खराब रहने लगता है और लोगों का वजन बढ़ने लगता है. अगर आप भी वेट लॉस के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सबसे पहले सुबह 8 बजे से पहले उठकर कम से कम 15 मिनट की धूप जरूर लें.

Also Read

More News

weight loss morning habits in Hindi

हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट 

मार्निग वेट लॉस टिप्स में सबसे अधिक जरूरी बात यही है. अगर आप अपना वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं, या वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह-सुबह आपको हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट करना होगा. हाई प्रोटीन डाइट खाने से शरीर में अतिरिक्त फैट जमा होना बंद हो जता है.

रात में सोने से पहले हाई प्रोटीन डाइट लेते समय इन बातों का रखें ध्यान.

कई शोध में यब साबित हो चुका है कि सामान्य प्रोटीन की जगह हाई-प्रोटीन फूड वेट लॉस में ज्यादा मददगार होते हैं. हाई प्रोटीन के लिए सुबह के नाश्ते में पनीर, दही, अंडे, ड्राई फ्रूड (बादाम, अखरोट), और चीय सीड्स को शामिल कर सकते हैं.

weight loss morning habits daily routine

गुनगुना पानी सुबह उठने के बाद 

अक्सर आप सुनते या पढ़ते हैं कि सुबह उठकर गुनगुना पानी पीना चाहिए. वैसे तो इसे लोग वजन कम करने का घरेलू उपाय मान लेते हैं. लेकिन यह एक वैज्ञानिक उपाय भी है. कई शोध में यह बात सामने आ चुकी है कि पानी का अधिक सेवन करने से वेट लॉस तेजी से होता है.

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

सुबह गुनगुना पानी पीने से मेटबॉलिक रेट बेहतर होता है. मेटबॉलिज्म अच्छा होने से वेट लॉस में आसानी होती है. सुबह के समय गुनगुना पानी पाचन तंत्र को बेहतर करने के साथ पेट साफ करने में भी मदद करता है.

weight loss morning habits daily routine in Hindi

मॉर्निंग में ही लंच की तैयारी 

हम अक्सर सुबह की आदत से यह मतलब निकाल लेते हैं कि हम मार्निंग में क्या करेंगे. वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी जो बात है वो यह कि आपके खाने का टाइम सही हो. सुबह-सुबह हाई प्रोटीन डाइट वाला नाश्ता करने के बाद आपको लंच की तैयारी करनी चाहिए.

वजन कम करने के लिए एक दिन में कितनी रोटी और कितना चावल खाना चाहिए.

कई शोध बताते हैं कि सुबह ही लंच का खाना पैक कर लेने वाले सही समय पर खाते हैं और तेजी से वजन कम करते हैं. आप जब सुबह ही अपना लंच तैयार कर लेते हैं तो दोपहर में सही समय पर भोजन कर पाते हैं. वेट लॉस के लिए नियमित समय पर खाना जरूरी होता है.

एक्सरसाइज है जरूरी 

वैसे तो व्यायाम किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सुबह की एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद होती है. दिनचर्या में अगर सुबह का व्यायाम शामिल किया जाता है, तो डायबिटीज और मोटापा दोनों का खतरा कम होता है.

डेली रूटीन में मार्निंग एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है. अगर आप रोजाना सुबह व्यायाम करते हैं, तो वेट लॉस करने में आसानी होती है. कई शोध यह बताते हैं कि सुबह के समय एक्सरसाइज करने से बैली फैट बर्नतेजी से होता है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह की पांच गलतियां वजन बढ़ाने के साथ देती हैं बीमारियां.

About the Author

... Read More